-निवर्तमान वित्त मंत्री ने जनसंवाद सभा में बागियों पर जमकर किए प्रहार

DEHRADUN/HALDWANI: निवर्तमान वित्त मंत्री डॉ। इंदिरा हृदयेश ने एक बार फिर से बागी पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व हरक सिंह रावत पर बेबाक प्रहार किए। कहा कि बीजेपी के पाले में गए हरक सिंह तो सदन से ही हमारी विधायक शैलारानी रावत का हाथ खींचकर ले गए। जबकि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को तो बीजेपी नेता इशारा कर अपने पाले में बुला रहे थे। यह नजारा उन्होंने खुद सदन में देखा।

पैसे लेकर विधायकों को ढूंढ रहे भाजपाई

रविवार को डा। इंदिरा हृदयेश कहा कि विभीषण बने बागी अब अपने स्थायित्व के लिए परेशान हैं। यही नहीं पांच से दस करोड़ रुपये तक बागियों को देने वाले भाजपा नेता फिर गाडि़यों में पैसे लेकर कांग्रेस विधायकों को ढूंढ रहे हैं। इंदिरा ने भरोसा जताया कि अदालत का फैसला कांग्रेस के पक्ष में होगा। उन्होंने बागियों को विभीषण बताया, कहा कि जनता से मुंह की खाने के बाद भाजपा शक्ति के दम पर सत्ता लूटने पर उतारू है।

बागी सांई की शरण में

उत्तराखंड में सियासी गतिरोध के बीच विधायकों ने राज्य से बाहर की तरफ एक बार फिर से रुख किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विद्रोही विधायक फिलहाल मुंबई के नजदीक शिरड़ी पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने रविवार को शिरड़ी के दर पर दस्तक देकर न्याय की गुहार की। क्8 मार्च को सदन में मचे घमासान के क्ब् दिन बाद वे बीते गुरुवार फ्क् मार्च को दून पहुंचे थे, अगले ही दिन शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद बागियों की शिरड़ी के पास पहुंचने की ख्ाबर है।

पीडीएफ के कुछ विधायक हिमाचल अभ्ाी नहीं गए

बागियों के बाद कांग्रेस के अधिकतर विधायक भी कांग्रेस शासित प्रदेश हिमाचल में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि अभी कुछ ही विधायक वहां पहुंचे हैं। जिसमें कांग्रेस सरकार की सहयोगी रहे पीडीएफ के विधायकों में से निर्वतमान कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार व हरीश चंद्र दुर्गापाल अभी हिमाचल नहीं गए हैं। निवर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार रविवार सुबह दून में थे। आईनेक्स्ट से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे भी जाएंगे, लेकिन अभी नहीं। कांग्रेस के विधायकों में शनिवार देर शाम दिनेश अग्रवाल, राजकुमार व नवप्रभात हिमाचल के लिए ि1नकले।

अजय भट्ट दिल्ली में

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दिल्ली में रहे। जहां उन्होंने सात मार्च को नैनीताल हाईकोर्ट में फ्लोर टेस्ट मामले पर अपने वकीलों से सलाह-मशवरा किया। उन्होंने देर शाम बताया कि सात मार्च को हाईकोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, उसका इंतजार रहेगा।