- 10 भारतीय भाषाओं में मिलेगा फ्री एडमिशन

- एडमिशन के लिए योग्यता स्नातक

DEHRADUN: एमकेपी पीजी कॉलेज में भाषा विभाग क्षेत्रीय भाषा अध्ययन केंद्र में क्फ् भारतीय भाषाओं में एक साल के कोर्स में एडमिशन शुरू हो गए हैं। कॉलेज में क्99भ् से संचालित निशुल्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अध्ययन केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। कॉलेज फिलहाल क्0 भाषाओं में एडमिशन देगा।

एक साल का है कोर्स

एमकेपी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल और अध्ययन केंद्र की डायरेक्टर डा। इंदू सिंह ने बताया कि केंद्र में तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बांग्ला, असमिया, उडि़या, पंजाबी, सिंधी, नेपाली और कश्मीरी भाषाओं में एक वर्ष का कोर्स संचालित किया जा रहा है। कोर्स में फ्री एडमिशन दिए जाते हैं। भाषा विभाग की ओर से संचालित केंद्र में एडमिशन के लिए योग्यता स्नातक है। महिला आवेदकों के लिए क्ख्वीं कक्षा को योग्यता रखा गया है। प्रशिक्षण शाम पांच से छह बजे तक संचालित किया जाता है। जिसके बाद एग्जाम का आयोजन उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी द्वारा किया जाता है। डा। इंदू सिंह ने बताया कि फिलहाल कन्नड़, तेलगू और मराठी के प्रशिक्षक नहीं होने के कारण इनमें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रशिक्षिकों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नियुक्ति के बाद इन भाषाओं में भी एडमिशन शुरू किए जाएंगे।