राज्यपाल ने शासन के आला अधिकारियों के साथ की अलग-अलग बैठक

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों समेत 30 से अधिक लोगों से की मुलाकात

DEHRADUN: राज्यपाल डा। कृष्णकांत पॉल ने शुक्रवार को वनाग्नि की घटनाएं रोकने और उन्हें नियंत्रित करने को जरूरी कार्रवाई के निर्देश अपर मुख्य सचिव वन रणवीर सिंह को दिए। राज्यपाल डा। पॉल ने शुक्रवार को सचिवालय में शासन के आला अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर समस्याओं के समाधान को सक्रिय होने को कहा।

सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव वन से उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए अभी से वनाग्नि रोकने को जरूरी उपाय किए जाएं। इस बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और वन महकमा वनाग्नि को नियंत्रित करने को नए आधुनिक उपायों पर ध्यान दे। उन्होंने स्वास्थ्य प्रमुख सचिव ओमप्रकाश को प्रदेश में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी दूर करने को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को न्यूनतम जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.राज्यपाल ने पेयजल सचिव को जलापूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल की किल्लत होती है, उन्हें पहले से ही चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए।

सचिवालय में आम लोगों से मिले

राज्यपाल ने शुक्रवार को सचिवालय में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों समेत फ्0 से अधिक लोगों से मुलाकात की। सिटिजन एक्शन ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी से संबंधित सुझावों को नहीं सुने जाने का मुद्दा उठाया। राज्यपाल ने कहा कि संगठन अपने सुझाव दोबारा दे सकता है। प्रत्येक अच्छे सुझाव व विचार का स्वागत किया जाएगा।

आज क्क् बजे कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे

राज्यपाल डा कृष्णकांत पॉल आज सुबह क्क् बजे सचिवालय चतुर्थ तल में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में मुख्य सचिव और आला अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों के साथ विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे।