फोटो 2====

-भाजपा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप

- भाजपा ने शिवमूर्ति चौक पर लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का किया विरोध

HARIDWAR: निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को भाजपा ने ढोंग बताया है। सोमवार को रुड़की में पदयात्रा के विरोध में भाजपाई सड़कों पर उतर आए। भाजपाइयों ने शहर के शिवमूर्ति चौक पर प्रदर्शन करते हुए हरीश रावत पर निशाना साधा।

रावत ने राजनीति को किया शर्मसार

सोमवार को निवर्तमान सीएम हरीश रावत की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रावत पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का षडयंत्र रचकर राजनीति को शर्मसार करने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि हरीश रावत लोकतंत्र बचाओ यात्रा कर ढोंग कर रहे हैं। उन्हें तो घर-घर जाकर लोगों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपाइयों ने कहा कि रावत का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। हरिद्वार में उन्होंने गंगा से आशीर्वाद नहीं लिया, बल्कि यहां की धरती को कलंकित किया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णमूर्ति भट्ट, मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, मंडल प्रवक्ता शंकर शर्मा व अन्य ने भी निर्वतमान सीएम पर निशाना साधकर पदयात्रा को ढोंग बताया। प्रदर्शन करने वालों में लालचंद अरोड़ा, विनीत जौली, रवि, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, मनीष लखानी, विदित शर्मा, राजकुमार ¨प्रस, अनिल गुप्त, विष्णु गोस्वामी, नीशू कुकरेजा, अमित शर्मा, आलोक मिश्र, धीरज डबास, कैलाश तिवारी, लक्की भारद्वाज, संतोष उपाध्याय, अरमान वर्मा, नरेश कुमार, भंवरपाल सिंह, मुनीष बाबा व अन्य मौजूद रहे।