-क्या 12 लाख का दायरा पार कर चुकी दून की आबादी

- सोशल मीडिया पर दून की आबादी को लेकर लोग दे रहे हैं अपने तर्क

देहरादून (ब्यूरो): कोई शहर की आबादी 8 लाख बता रहा है तो कोई 12 लाख बता रहा है, कुछ ने तो दून की जनसंख्या को 30 लाख तक पहुंचा दिया है। हालांकि, जनगणना के आंकड़े ही बताएंगे कि अपना दून कितनी आबादी को आसरा दे रहा है।

आबादी के हिसाब से विकास को मिले तवज्जो
दरअसल, दून में लगातार बढ़ रही आबादी, निर्माण कार्यों और भीड़- भाड़ के साथ ट्रैफिक प्रेशर को दे ाते हुए लोगों में शंका है कि आखिर देहरादून की जनसंख्या अब कहां तक पहुंच गई होगी। इसी को लेकर सोशल एक्टिविस्ट व एसडीसी फाउंडेशन के प्रमुख अनूप नौटियाल ने हाल में एक वीडियो जारी किया, जिसके जरिए लोगों से दून की आबादी का अनुमान बताने का आग्रह किया। जिससे शासन प्रशासन तक ये बात पहुंच सके कि आबादी बढ़ रही है और उसी लिहाज से विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके। शेयर किए गए इस वीडियो के बाद लोगों ने इस पर अपनी तमाम ओपिनियन दी हैं। वीडियो जारी करने वाले सोशल एक्टिविस्ट का दावा है कि तमाम पहलुओं पर पड़ताल के बाद दून की आबादी 11.5 से लेकर 12 ला ा आंकी गई है।

फैक्ट फाइल (जनगणना 2011)
- दून सिटी की आबादी 5,74,840
- दून जिले की आबादी 16,96,694

आबादी बढ़ी तो ऐसे बढ़ा निगम का दायरा
-नवंबर 2018 में हुए दून में निकाय चुनाव
-पहले थे निगम में 60 वार्ड, अब संख्या पहुंच गई 100 वार्ड
-परिसीमन से पहले 60 वार्ड वाले निगम का दायरा था 65 स्क्वायर मीटर
-100 वार्ड के बाद निगम का सीमा क्षेत्र बढ़कर हुआ 195 स्क्वायर मीटर
-निकाय चुनाव के दौरान वोटर्स की सं या रही 628674
-दून जिले में 10 विधानस ाा क्षेत्र व सिटी में 5 विस क्षेत्र
-2011 की जनगणना में शामिल नहीं थे रायपुर, नत्थनपुर, मेहूंवाला माफी व नथुवावाला
-कैंट बोर्ड के अलावा क्लेमेंट टाउन के एरिया ाी नहीं थे शामिल

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शंस
दून में 10 विधायक आते हैं, एक विधायक अगर औसतन 1.5 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है तो आबादी 15 लाख होनी चाहिए।
-अनिरूद्ध सेमवाल

सरकार हमेशा डेटा को शॉर्ट करती है। लेकिन, नगर निगम की आबादी 10 लाख है तो मेरा भी अनुमान 15 लाख तक जा रहा है।
-मनु चंद्रा

देहरादून की आबादी करीब 1.08 मिलियन होगी। कई बार आबादी में कुछ फेक्टर के कारण फर्क आ जाता है। इसमें बर्थ रेट, डेथ रेट और पलायन पर भी निर्भर करता है।
-समरित दत्ता

बहुत अच्छ सवाल, केंद्र सरकार को उत्तर देना चाहिए कि आखिर जनगणना में देरी है। इससे देश में होने वाले विकास पर भी फर्क पड़ता है।
-आनंद संकर

दून शहर में सहसपुर, धर्मपुर, कैंट, रायपुर व राजपुर रोड 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। एक विधानसभा में औसतन 2 लाख की आबादी होगी तो आबादी 10 लाख के आसपास होगी।
-बीएस नेगी

मालूम नहीं, हकीकत आबादी कितनी होगी। लेकिन, ये तय है कि लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों में सिटी में आबादी 15 लाख तक पहुंच गई होगी।
-अधविका वर्मा

17 लाख देहरादून के निवासी, 10 ला ा अस्थाई निवासी। टोटल 27 लाख करीब।
-प्रकाश पाठक

25 से 30 लाख, टोटल अरबन व रूरल को मिलाकर।
-नरेश सिंह बिष्ट

25 लाख।
-डा। आलोक

25 से 30 लाख
-मीनू जैन

अब जनगणना की जरूरत है।
डा। गौरा लूथरा

मेरे अनुमान से दून की जनसंख्या वर्तमान में 25 से 30 लाख तक हो सकती है।
-कौशल रावत

अराउंड 8.5 से 9 लाख तक।
डा। दीपिका जोशी

10 से 12 लाख तक
-जेएस टोलिया

16 लाख तक
-जगजीवन जोत सिंह

एक सीनियर सिटीजन होने के नाते कहना चाहता हूं कि एक अनसेफ स्थान में रह रहा हूं।
-कृष्ण कुमार कौल

देहरादून सिटी की आबादी 15 से 20 लाख तक, लेकिन पूरे जिले की आबादी इससे ज्यादा होगी।
-मयंक

25 से 30 लाख तक।
-रवींद्र

उत्तराखंड के मूल वासिंदे 17-20 लाख, बाहर से आए 4.5 लाख व बहुरूपिए 1.5 लाख। ये चिंताजनक है।
-दिनेश सिंह परिहार

आने वाले कल में उत्तराखंड बेरोजगारी दर और पेपर लीक, अंकिता भंडारी जैसी घटनाएं कितनी होंगी, अनुमान लगाने से पहले उसका समाधान ढूंढ लें।
-शर्मा संजीव

देहरादून नगर पालिका एरिया की आबादी अराउंड 2.3 करोड़
-सुनील जैन

किसी भी देश, प्रदेश व शहर की आबादी वहां के लिए मिलने वाली जनसुविधाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। शासन-प्रशासन व सरकार उसी हिसाब से विकास कार्यों को अंजाम देती है। ऐसे में दून की आबादी का अनुमान लगना जरूरी है।
-अनूप नौटियाल, सोशल एक्टिविस्ट
dehradun@inext.co.in