- तहसील प्रशासन ने शासन की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे थे कंपनियों से

- कंपनियों द्वारा नहीं दिखाए गए अनुमति पत्र, एसडीएम ने संचालन रोका

GOPESHWAR: हेमकुंड साहिब के लिए संचालित हो रही दो हेली कंपनियों की सेवा पर एसडीएम ने रोक लगा दी है। ये कंपनियां स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति पत्र दिखाए जाने का नोटिस दिए जाने पर अनुमति पत्र नहीं दिखा पाईं थीं।

पार्क की एनओसी भी नहीं

हेमकुंड साहिब के लिए गो¨वदघाट से घांघरिया तक दो हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। इनमें डेक्कन कंपनी ख्0क्क् से सेवा दे रही है, जबकि हिमालयन कंपनी ने इसी सीजन में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। तहसील प्रशासन द्वारा दोनों कंपनियों से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में हेली सेवाएं संचालित करने के लिए अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन दोनों कंपनियों ने अनुमति पत्र तहसील प्रशासन को नहीं सौंपे। एसडीएम जोशीमठ शैलेंद्र नेगी ने बताया कि हेली सेवा देने वाली कंपनियों से शासन की अनुमति संबंधी दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं। लिहाजा, दोनों कंपनियों की सेवा पर रोक लगा दी गई है। आदेश की प्रति सोमवार तक हेली कंपनियों के पास पहुंच जाएगी। बताया कि कंपनियों की ओर से घांघरिया तक हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन से एनओसी भी नहीं ली गई है, जबकि रोजाना इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर पार्क के बफर जोन से गुजरते हैं।