- नगर निगम जल्द जारी करेगा व्हाट्सऐप नंबर, मोबाइल ऐप की भी तैयारियां शुरू

- शहर में कुड़े की समस्या के लिए बस भेजनी होगी एक फोटो

priyank.mohan@inext.co.in

DEHRADUN

लगातार शहर में बढ़ रही आबादी और आए दिन कूडे़ और साफ सफाई को लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने शहर में सफाई हेल्पलाइन शुरू करने का मन बना लिया है। नगर निगम की यह हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से एक टच में अपने इलाके में फैले कूड़े की समस्या का समाधान हो जाएगा। नगर निगम अगले कुछ दिनों के अंदर यह नंबर जारी कर देगा। जिसके बाद रिस्पांस चेक और फीडबैक के आधार पर मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाएगा।

ख्ब्-ब्8 घंटे में उठेगा कूड़ा

राजधानी देरहादून में कूड़े की समस्या से जुझ रहे लोगों और जनप्रतिनिधियों को अब बार-बार सफाई निरीक्षकों की आवभगत नहीं करनी पड़ेगी। यह इसलिए क्योंकि अगले कुछ दिनों नगर निगम एक कंपलेंट नंबर जारी कर देगा। यह नंबर व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगा। शिकायत करने वाले व्यक्ति को बस अपने इलाके का नाम और फोटो नगर निगम को भेजनी होगी। जिसके बाद यह शिकायत रजिस्टर्ड हो जाएगी। अगले ख्ब् से ब्8 घंटों में कूड़ा उठाने के लिए आपके वार्ड में तैनात नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर या सुपरवाइजर का आपके पास फोन अा जाएगा।

जल्द होगा नंबर जारी

नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसी के तहत नगर निगम अगले कुछ दिनों में व्हाट्सऐप नंबर जारी कर देगा। इसके जरिए वे सीधा कूड़े सम्बंधी शिकायतों को नगर निगम तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर फीडबैक मिलने के बाद इसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एक सीनियर अधिकारी को दी जाएगी।

शहर में हैं म्0 वार्ड

नगर निगम का यह फैसला कितना कारगर होगा यह तो आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन शहर के म्0 वार्ड नगर निगम के पास हैं जहां से हर दिन ख्भ्0 मैट्रिक टन कूड़ा उठता है। जबकि जानकारों की मानें तो शहर में करीब फ्भ्0 मैट्रिक टन कूड़ा हर दिन जेनरेट होता है। ऐसे में नगर निगम के दावे कितने सफल होंगे, यह जल्द पता चल जाएगा।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा फायदा

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में इस व्यवस्था को लागू करने से सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अक्सर ये देखा जाता है कि सीनियर सिटीजन घरों के आस-पास की कुड़े की समस्या से परेशान होते हैं। कूड़ा न उठने की स्थिति में उन्हें खुद निगम में शिकायत करने आना पड़ता है।

कूड़ा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सऐप नंबर अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। जिसका फायदा लोगों को मिलने लगेगा।

रवनीत चीमा, नगर आयुक्त देहरादून