देहरादून (ब्यूरो) जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार है जिसने उत्तराखंड के दर्द को समझा, राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, युवाओं की आकांक्षाओ को पूर्ण व महिलाओं का सशक्तिकरण किया। राच्य को मुख्यधारा में लाने का काम किया। दूसरी ओर वह विपक्षी दल है, जिसने दशकों तक उत्तराखंड के साथ धोखा किया। घोटाले किए। विकास की जगह राच्य का विनाश किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कोयला घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, टू-जी, थ्री-जी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तराखंड राच्य ने पांचों लोकसभा सीट भाजपा को देने का काम किया। जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी, यूक्रेन रूस युद्ध के बाद भी ब्रिटेन को पछाड़ भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कहा, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के एक्सपर्ट में भारत 6 गुना आगे बढ़ गया है। आज सबके हाथ में जो मोबाइल है। उसमें मेड इन इंडिया लिखा हुआ होगा। ये आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। 97 प्रतिशत मोबाइलों का निर्माण भारत में हो रहा है।

भारत इस्पात उत्पादन में दूसरे नंबर पर
जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत इस्पात उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। गाडिय़ां के निर्माण व मार्केटिंग में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। जिसमे से करीब एक लाख घर उत्तराखंड में दिए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 11 करोड़ गैस कनेक्शन दिए हैं। इसमें उत्तराखंड में 1 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्यार है। पीएम ने सीएम धामी को विशेष प्यार से राच्य के विकास हेतु 41 हजार करोड रुपए का सेंट्रल फंड दिया। इस मौके पर सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड से खासा लगाव रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

dehradun@inext.co.in