आज मनाया जाएगा 70वां स्वतंत्रता दिवस

सुबह 11 बजे सीएम करेंगे झण्डारोहण

DEHRADUN: 70वें स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। बारिश के बावजूद दिनभर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा रहा। वहीं हर तरफ तिरंगे से पूरा परेड ग्राउंड सजा दिया गया है। सुबह क्क् बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत झंडा रोहण करेंगे।

बारिश में भी जुटा रहा प्रशासन

पूरे देश के साथ साथ आज प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी 70वां स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को रुक रुक कर हुई बारिश के बावजूद प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। मंच को चारों ओर तिरंगे से सजाया गया है। बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने बारिश होने की दशा में कार्यक्रम करने और बारिश से निपटने का भी पूरा प्लान तैयार कर लिया है। वहीं परेड ग्राउंड के चारों और सुरक्षा के मद्देनजर सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

सड़कों की मरम्मत

रविवार को परेड ग्राउंड को आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत की गई। वहीं वीआईपी रूट के लिए भी नालों और रास्तों को साफ किया गया। बारिश की वजह से हर तरफ पानी से ग्राउंड अस्त व्यस्त था। जिसे सही करने में सफाई कर्मचारियों को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी। परेड ग्राउंड के पास धरना स्थल पर भी प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रखी वहीं संडे मार्केट लगने और बारिश के चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने काफी देर तक परेड ग्राउंड को जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए थे। जिससे आम जनता को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी।

कहां कितने बजे होगा झंडारोहण

डीएम कार्यालय- 9 बजे

कांगे्रस कार्यालय - 9 बजे

भाजपा कार्यालय-9 बजे

यूकेडी कार्यालय-8.फ्0 बजे