फोटो-2,3

-परिवार में मतभेद होते रहते हैं-पीसीसी चीफ

-कहा, सीएम हरीश रावत हैं बड़े भाई

उत्तरकाशी :

बार-बार सीएम और सरकार के खिलाफ बयान देने वाले पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आखिर अपने दिल की बात साफ कह डाली। किशोर उपाध्याय ने शुक्रवार को उत्तरकाशी में कह डाला कि उनके सीएम से मतभेद हैं लेकिन मनभेद नहीं। हालांकि अपनी बात को बैलेंस करने के लिए किशोर ने ये भी कहा कि सरकार और संगठन के बीच मतभेद होना नई बात नहीं है। दोनों ही राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सीएम हरीश रावत उनके बड़े भाई हैं। परिवार में मतभेद होना सामान्य बात है।

चुनाव लड़ने पर साधी चुप्पी

किशोर उपाध्याय से जब पत्रकारों ने पूछा कि वे किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कहा कि आलाकमान जो आदेश देगा वे उसे ही मानेंगे। किशोर ने कहा कि टिहरी के विकास के लिए वे हमेशा से प्रयासरत हैं। हाई कमान ने उन्हें प्रदेश संगठन के मुख्य कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी है। आगे केन्द्रीय नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा वह उन्हें स्वीकार है।

बॉक्स

पूरा नहीं होने देंगे शाह का सपना

किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के मुखिया अमित शाह का सपना किसी हाल में पूरा नहीं होने देगी। प्रेस कांफ्रेंस से पहले उपाध्याय ने बाजार कांग्रेस, ग्राम कांग्रेस, पट्टी कांग्रेस और बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनका आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचाएं।