देहरादून (ब्यूरो) नगर निगम में 5 अप्रैल तक सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इसके बाद टैक्स चुकाने वाले, न चुकाने वाले, बड़े बकायेदार, एडवांस टैक्स पे करने वालों का रिकॉर्ड वेबसाइट पर आ जाएगा। रिकॉर्ड फाइनल होने के बाद डिफॉल्टर्स, बड़े बकायेदारों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बीते वर्ष तक का टैक्स जमा न कराने वालों को 12 परसेंट ज्यादा टैक्स जमा करना पड़ेगा।

अप्रैल में 25 परसेंट की छूट
नगर निगम की ओर से साफ किया गया है कि जो भी टैक्सपेयर एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष का टैक्स इसी माह चुका देगा। उसे टैक्स में 25 परसेंट की छूट मिलेगी। ये छूट डॉमेस्टिक व कॉमर्शियल दोनों तरह के टैक्स पेयर्स को मिलेगी।

ये हैैं निगम के बड़े डिफॉल्टर

डिफॉल्टर बकाया रुपये में
मंहत इंन्दिरेश हॉस्पिटल - 10 करोड़
सीपीडब्ल्यूडी - 4 करोड़
महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज- 1 करोड़
आंचल डेयरी - 1 करोड़
स्वाइंस डिजिटल लिमिटेड - 10 लाख
आईटीपार्क सबस्टेशन - 15 लाख
बॉब साफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड - 10 लाख
सेवायोजन कार्यालय देहरादून - 15 लाख
रेसिडेंस हाउसेस कौलागढ़ सबस्टेशन - 12 लाख
यूको बैंक आईटी पार्क - 15 लाख

किस वर्ष कितनी वसूली
वित्तीय वर्ष - वसूली
2016-17 - 7 करोड़
2017-18- 14 करोड़
2018-19 - 25 करोड़
2019- 20 - 39 करोड़
2020-21 - 43 करोड़
2021-22- 46 करोड़
2022 - 23 - 50 करोड़
2023-24 - 57 करोड़

5 लाख से ज्यादा के बकायेदार
एमएमप्रोफेशनल सर्विसेस
भात खंडे हिन्दुस्तानी महाविद्यालय
स्पाइंस डिजिटल लिमिटेड
वॉब सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड
मार्कवन टैक्नोकॉम

dehradun@inext.co.in