-डोर टू डोर कलेक्शन शुल्क 100 रुपए मासिक करने की तैयारी में निगम

- स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र भी कर रहा फंडिंग।

DEHRADUN:

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए घर आने वाली कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालना अब म्0 रुपए मंहगा पड़ सकता है। नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के साथ ही कूड़ा कलेक्शन के रेट बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए निगम ने ब्0 रुपए से बढ़ाकर क्00 रुपए मासिक शुल्क तय करने की योजना बनाई है। उधर शीशमबाड़ा में तैयार होने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भी टेंडर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें केंद्र सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत निगम को कई करोड़ की फंडिंग करने जा रहा है।

सॉलिड वेस्ट प्लांट को गठित हुई टीम

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की तैयार करने के लिए शासन ने सात लोगों की टीम गठित की हैं। इस टीम में नगर निगम से एएमएनए, सॉलिड वेस्ट प्लांट विशेषज्ञ, पीपीटी विशेषज्ञ व स्वास्थ्य अधिकारी को टीम में शामिल किया है। यह टीम प्लांट को तकनीकी रूप से तैयार कराने में मदद करेंगे।

ख्ख् करोड़ की लागत से तैयार होगा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बनाने के लिए ख्ख् करोड़ रुपए की लागत की योजना बनाई गई है। वहीं केंद्र सरकार से आने वाले रुपयों को भी लगाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए निगम को शासन से 90 दिन का समय मिला है, जिसे इन्हीं दिनों में शुरू रना है।

सॉलिड वेस्ट प्लांट की तैयारी शुरू हो गई है। प्लांट तैयार करने के लिए केंद्र सरकार भी अपनी स्तर से फंडि्रंग कर रही है। वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए मासिक रेट बढ़ाने पर विचार बन रहा है।

नितिन भदौरिया, नगरायुक्त नगर निगम देहरादून