- 2019 के इलेक्शन में राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर डाले 5426535 मतदाताओं ने वोट
- 50946 वोटरों ने दबाया नोटा का बटन, इस बार की जा रही अधिक से अधिक वोटिंग की पैरोकारी

देहरादून, (ब्यूरो): 2019 के लोकसभा इलेक्शन पर नोटा के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश की पांचों सीटों में अल्मोड़ा सीट पर सर्वाधिक 15505 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर अपने गुस्से का इजहार किया है। लेकिन खास बात इस सीट पर जीतने वाले केंडीडेट को 430455 वोट मिले। दोनों के बीच काफी गैप है। हालांकि इस सीट पर नोटा दबाने वालों की संख्या तीसरे नंबर पर रही है। ऐसे में इस बार युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में नोटा के बजाय अपने पसंदीदा व योग्य केंडीडेट को वोट देकर गुस्से का इजहार करने अपील कर रहे हैं।

अल्मोड़ा सीट पर सर्वाधिक नोटा
अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में सर्वाधिक नोटा का रिकार्ड है। यहां करीब 15505 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर गुस्से का इजहार किया। यहां जीत हासिल करने वाले बीजीपी के प्रत्याशी अजय टम्टा को 430455 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टम्टा को 209836 वोट मिले। तीसरे नंबर पर नोटा का बटन दबाया गया। इसके बार चार उम्मीदवारों नोटा से कम मत थे।

2019 के लोस चुनाव में नोटा पर एक नजर
सीट टोटल वोटिंग नोटा
टिहरी 879183 6276
हरिद्वार 1271030 6281
पौड़ी 748082 12276
नैनीताल 1828433 10608
अल्मोड़ा 699807 15505

वोट देने से बनेगी मजबूत सरकार
निष्पक्ष और मजबूत सरकार के लिए वोटिंग बेहद जरूरी है। एक नोटा दबाने से बहुत ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। लेकिन आपके एक वोट से योग्य उम्मीदवार चुनने से रह सकता है।
बीसी भट्ट

लोकतंत्र में वोट सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आप किसी केंडिडेट को नापसंद करते हो, तो पसंदीदा और योग्य उम्मीदवार को वोट देकर अपने गुस्से का इजहार किया जा सकता है।
एके कुकरेती

वोट देना सबका अधिकार है। वोट देना भी चाहिए। यह लोकतंत्र की ताकत की पहचान है। अधिक से अधिक संख्या में वोट देने निकलें। जिससे निष्पक्ष और मजबूत सरकार का चयन हो सके।
वेद प्रकाश

मतदान का अधिक से अधिक प्रयोग करके विकास में अपना योगदान दें। आपके एक वोट से अच्छे केंडीडेट निर्वाचित होकर संसद में पहुंचेंगे, तभी देश की दिशा और दशा में अपेक्षित सुधार होगा।
अमन कुमार

83,21207
हैं टोटल मतदाता
40,33278
हैं युवा मतदाता
129000
पहली बार करेंगे वोट
1600000
18 से 39 साल तक के वोटर्स
5426535
लोगों ने डाले 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट
50946
लोगों ने दबाया नोटा का बटन

हरिद्वार सीट पर सर्वाधिक निर्दलीय मैदान में
1. त्रिवेंद्र सिंह रावत, बीजेपी
2. वीरेंद्र रावत, कांग्रेस
3. जमील अहमद, बसपा
4. बलबीर सिंह भंडारी, समता पार्टी
5. मोहन सिंह असवाल, यूकेडी
6. ललित कुमार, पीपुल्स पार्टी
7. सुरेश पाल, एकता दल
8. अकरम हुसैन, निर्दलीय
9. अवनीश कुमार निर्दलीय
10. आशीष ध्यानी, निर्दलीय
11. उमेश कुमार, निर्दलीय
12. कर्ण सिंह सैनी, निर्दलीय
13. पवन कश्यप, निर्दलीय
14. विजय कुमार निर्दलीय

अल्मोड़ा में सबसे कम केंडेडेट
1. अजय टम्टा, बीजेपी
2. प्रदीप टम्टा, कांग्रेस
3. नारायण राम, बसपा
4. किरन आर्या, परिवर्तन पार्टी
5. ज्योति प्रकाश टम्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी
6. डा। प्रमोद कुमार, पीपुल्स पार्टी
7. अर्जुन प्रसाद, निर्दलीय
dehradun@inext.co.in