-पीएम के नाम से दोनों धामों में करवायी गई पहली पूजा
-अक्षय तृतीय पर्व पर दोपहर 12.35 बजे खुले गंगोत्री के कपाट

देहरादून (ब्यूरो): इसी के साथ हर वर्ष मोस्ट अवेटेड रहने वाली चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो गई है। अब बारी केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम की है। केदारनाथ के कपाट 25 व बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

पहली पूजा पीएम के नाम
तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.35 बजे खुले। जबकि, यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.41 बजे दर्शनों के लिए खोले गए। दोनों धामों में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से करवायी गई। गंगोत्री धाम की पूजा में खुद सीएम पुष्कर ङ्क्षसह ने पीएम की ओर से संकल्प लिया। जबकि, यमुनोत्री धाम में एसडीएम जितेंद्र कुमार शामिल हुए।

कपाट खुलने पर एक नजर
-हेलीकॉप्टर से गंगोत्री व खरसाली में की गई पुष्प वर्षा
-सैैटरडे को गंगोत्री धाम में करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-यमुनोत्री धाम में करीब 5 हजार यात्रियों ने किए दर्शन
-केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे

विधिविधान से खोले गए कपाट
सैटरडे को सुबह साढ़े छह बजे गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। साढ़े नौ बजे डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। तीर्थ पुरोहितों ने परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 12.35 सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सीएम धामी ने गंगा घाट और गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं, गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए यात्रा की बधाईयां दी। अक्षय तृतीय के पर्व पर ही यमुनोत्री सुबह मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुआई में सुबह 8.40 बजे यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। इस दौरान खरसाली में सीएम धामी भी शामिल हुई। इस दौरान यमुना डोली यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इससे पहले 11.30 बजे यमुना डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की तर्ज पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर भी सरकार श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराएगी। संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन व धार्मिक मेला सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्य के संचालन के लिए सीएम के सलाहकार बीडी ङ्क्षसह को नामित किया गया है।

फाटा पहुंची बाबा केदार की डोली
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सैटरडे को रात्रि विश्राम के लिए अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची। जहां फूल माला व अक्षत से डोली का स्वागत किया गया। संडे को डोली गौरीकुंड पहुंचेगी। इस प्रकार 24 अप्रैल को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 25 अप्रैल को 6:20 मिनट पर कपाट खोल दिए जाएंगे।

सचिव ने लिया जायजा
स्वास्थ्य सचिव डॉ। आर। राजेश कुमार ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थापित चिकित्सा राहत केंद्रों व और पीएचसी केदारनाथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा हेल्थ जांच के लिए 5 हेल्थ एटीएम के साथ प्वाइंट ऑफ केयर टेङ्क्षस्टग डिवाइस भी उपलब्ध करा दी गई है।
dehradun@inext.co.in