- सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगाए राखी स्टॉल
- सीएम ने शुरू की मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

देहरादून (ब्यूरो): बताया गया कि योजना के तहत स्टेट के सभी ब्लॉकों में महिला समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

समूहों से सीएम ने किया संवाद
महिला समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के अवलोकन के दौरान समूह की महिलाओं ने सीएम की कलाई पर राखी भी बांधी। सीएम ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनाÓ को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके बाद सीएम ने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों से जुड़े समूहों की महिलाओं से संवाद किया। सीएम ने सभी से उनके द्वारा बनाये जा रहे प्रोडक्ट्स व उनकी सेल की जानकारी भी ली। कहा, कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनाÓ को और बेहतर बनाया जाएगा। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनके लिए अच्छे मार्केट की व्यवस्था भी की जाएगी।

सीएम की अपील
-समूहों द्वारा नए प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किए गए हैं कई नवाचार।
-बनाये जा रहे उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है तेजी से।
-त्योहारों व विशेष पर्वों पर महिला समूहों से तैयार प्रोडक्ट्स जरूर खरीदें।
-'वोकल फॉर लोकलÓ से से हमारे प्रोडक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा।
-लोकल लेवल पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।
-पीएम के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे कार्य।

पिरूल, भोजपत्र की राखियों की डिमांड
सीएम से संवाद के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि रक्षा बंधन पर उनके द्वारा भोजपत्र, ऐपण, वैजयंती माला, पिरूल व अन्य लोकल प्रोडक्ट्स पर आधारित राखियां बनाई गई हैं। जिनकी बाजार में मांग भी है। सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लोकल प्रोडक्ट््स पर आधारित राखियों की बिक्री के लिए स्टॉल्स भी लगाए गए हैं। समूहों ने लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की। सचिवालय में गीता पुष्कर सिंह धामी ने भी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया।
dehradun@inext.co.in