- आईनेक्स्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी बदहाली की खबर

- दोबारा शुरू हुई ऑटो प्रीपेड योजना

DEHRADUN: शहर में जनता की सुविधा के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने प्रीपेड ऑटो सर्विस एक बार फिर से शुरू कर दी है। गुरुवार से दून ऑटो यूनियन ने अपने कर्मचारियों को बूथ पर बिठाकर काम भी शुरू कर दिया है। बता दें कि आईनेक्स्ट ने ख्8 नवंबर के अंक में ऑटो प्रीपेड बूथ की बदहाली की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद से पुलिस और ऑटो संचालकों ने दोबारा से यह व्यवस्था शुरू कर दी है।

ये था पूरा मामला

शहर के आईएसबीटी परिसर के बाहर दून पुलिस ने 9 अप्रैल से प्रीपेड बूथ की शुरुआत की थी। इस बूथ से क्भ्0 ऑटो को सूचिबद्ध किया गया था। प्रत्येक यात्री के किराए से क् से क्भ् रुपए संचालन का खर्च काटा जाना तय हुआ था। उस पैसे से ऑटो यूनियन की मदद से संचालन करने के लिये कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई थी। लेकिन पिछले कई दिनों से आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन पर बनाए गए प्रीपेड ऑटो बूथ का संचालन बंद हो गया था। दून ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि पुलिस द्वारा वर्तमान में कोई भी सपोर्ट उन्हें नहीं मिल रहा है। इस वजह से आईएसबीटी के सभी क्भ्0 ऑटो चालाकों ने प्रीपेड योजना से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। अब यह व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई है।

बीच में पुलिस विभाग द्वारा सपोर्ट नहीं मिल रहा था, जिसके बाद आईनेक्स्ट ने खबर प्रकाशित की थी। अब यह व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई है। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए।

पंकज अरोड़ा, अध्यक्ष ऑटो चालक यूनियन।