- सरकार से नियमित भर्ती करने की उठाई मांग

- विकासनगर और ऋषिकेश के सफाईकर्मियों का भी समर्थन

DEHRADUN: नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम के सैकड़ों कर्मचारियों का बुधवार को अनिश्चिलकालीन धरना जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि बीते ख्9 जुलाई को हुई कैबिनेट में सरकार ने प्रदेशभर के 8म्9 स्थाई सफाई कर्मचारी और ख्08क् संविदा कर्मचारियों को भर्ती करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद ख्ख् नवंबर को शासनादेश जारी कर दिया गया। बुधवार को निगम में धरने पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में ऋषिकेश और विकासनगर के कर्मचारी भी समर्थन में आ गए हैं।

कार्यबहिष्कार की चेतावनी

सफाई कर्मियों की मांग है कि इस शासनदेश के तहत पहले से तैनात ख्भ्0 सामान्य दैनिक संविदा कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। नगर विकास कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नेम बहादुर ने बताया कि आन्दोलनरत कर्मचारियों द्वारा शुरुआती दो दिन निगम परिसर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद कार्यबहिष्कार और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके आन्दोलन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और वाहन चालक संघ द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। इस दौरान स्वर्ण सिंह पंवार, राजेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, यशपाल, धीरज भारती शामिल रहे।

---------

नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने धरने पर बैठे निगम कर्मियों के समर्थन में नगर आयुक्त के मार्फत सीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष नेम बहादुर ने पुराने आदेश में सुधार कर नया शासनादेश जारी करने की मांग की। इसके साथ ही प्रर्दशनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अध्यक्ष नेम बहादुर, सचिव सतेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह मौजूद रहे।