- आंदोलन को मजबूती देने के लिए पब्लिक से मांगा समर्थन

- 1587वें दिन भी जारी रहा धरना

DEHRADUN: समायोजन किये जाने की मांग को लेकर शिक्षा आचार्य अनुदेशक संगठन का धरना आज क्भ्87वें दिन भी जारी रहा। शिक्षा आचायरें व अनुदेशकों ने सरकार के खिलाफ जन समर्थन यात्रा दूसरे दिन भी निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। उनका कहना है कि लगातार संघर्ष करने के बाद भी आज तक शासनादेश को जारी नहीं किया गया है जिससे उनमें रोष बना हुआ है। यह अभियान क्म् अक्टूबर तक चलेगा और क्7 अक्टूबर को एक बड़ा आंदोलन होगा।

सरकार के खिलाफ जताया रोष

शिक्षा आचार्यो व अनुदेशक संगठन ने धरना व प्रदर्शन को जारी रखा और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने उग्र आंदोलन के लिए जनता से जन समर्थन मांगने के लिए यात्रा निकाली और यात्रा को क्0 ग्रुपों में बांटा गया। यह यात्रा सरकारी, अ‌र्द्ध सरकारी कार्यालयों, बाजारों में पहुंची। उन्होंने आने वाले समय अपने उग्र आंदोलन के लिए जनता से जन समर्थन मांगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्ण सिंह राणा, प्रहलाद राम, खेम सिंह, लियाकत फरजाना, वीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जावेद अली, विपिन शर्मा, महेश चंद्र, सोमेंद्र सिंह, मीनाक्षी, गुरमुख, विजय सिंह, रणजीत सिंह, दिनेश कुमार, शगीर अहमद, अलका, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।