- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा किया दर्ज

DEHRADUN: देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के एक गांव में सौतेले बाप ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़त बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात शादी समारोह चल रहा था। सभी परिवारों के सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपनी सात साल की सौतेली बेटी को घर लेकर चला गया। जहां उसने बेटी के साथ दुराचार किया। नाबालिग के चिल्लाने पर आसपास से लोग घर की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने पीडि़त बच्ची का उपचार कराने के बाद गुरुवार को उसका मेडिकल कराया। पुलिस के अनुसार मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि बच्ची के बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुराचार आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।