- रामपुर मंडी से कार में सवार होकर दून आ रही थी महिला

- रास्ते में कार सवार तीन लोगों ने महिला को बेहोश कर किया दुराचार

-कोल्ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर किया महिला को बेहोश

-बदहवाश हालत में मोहंड के जंगलों में महिला को छोड़ भागे

DEHRADUN: कोल्ड्रिंक में बहोशी की दवा मिलाकर चलती कार में महिला से दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। महिला रुड़की से दून आने के लिए कार में सवार हुई थी। रास्ते में चालक समेत तीन लोगों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी लोग महिला को बेहोशी की हालत में मोहंड के जंगलों में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला बस से लिफ्ट लेकर आशारोड़ी पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। हरकत में आई पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के साथ उसकी तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रामपुर चुंगी से बैठी कार में

मामला रविवार रात करीब एक बजे क्लेमनटाउन एरिया के आशारोड़ी चौकी में सामने आया। जब एक महिला परिवहन निगम की बस से उतरकर बदहवास स्थिति में चौकी पहुंची। महिला का कहना था कि वह मूल रूप से रूड़की के बेलड़ा गांव की रहने वाली है और वर्तमान में पटेलनगर एरिया के ब्रह्मणवाला में रहती है। रविवार को वह रुड़की स्थित पिरान कलियर में चादर चढ़ाने गई थी। लौटते वक्त रामपुर चुंगी के समीप वह दून आने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक कार उसके सामने आकर रुकी। जिसमें महिला समेत चार लोग सवार थे। महिला उसकी पहचान वाली थी। जिसका कहना था कि सभी लोग देहरादून जा रहे हैं। जिस कारण वह भी कार में बैठ गई।

रास्ते में पिलाई नशीली कोल्ड्रिंक

पीडि़ता का आरोप है कि रास्ते में कार सवार लोगों ने उसे कोल्ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। चलती कार में ही कार सवार लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान पहचान वाली महिला भी कार में ही बैठी हुई थी। रात करीब क्ख् बजे मोहंड के समीप पहुंचने पर सभी लोग उसे बदहवास स्थिति में जंगल में छोड़कर वापिस रूड़की की तरफ चले गए।

माध्यम से वह चौकी पहुंची

किसी तरह वह दून आने के लिए वाहनों से लिफ्ट मांग रही थी। लेकिन कोई भी वाहन न रुका। काफी देर बाद उसे परिवहन निगम की बस में लिफ्ट मिली। जिसके माध्यम से वह चौकी पहुंची। एसओ क्लेमनटाउन विनोद गुसाईं ने बताया कि महिला का रात को ही मेडिकल करा दिया गया। पीडि़ता की तहरीर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल यूपी के बिहारीगढ़ थाना एरिया है। जिस कारण आगे की जांच के लिए मुकदमा बिहारीगढ़ ट्रांसफर किया जा रहा है।

------------