-सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी दबोचे

-पिछले कई दिनों से राजधानी में लगातार सामने आ रहे हैं सेक्स रैकेट पकड़े जाने के मामले

देहरादून,

राजधानी दून और आस-पास के क्षेत्रों में सेक्स रैकेट्स एक्टिव हैं। हाल में सामने आए कुछ मामलों के बाद एक बार फिर शुक्रवार को थाना सेलाकुई क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट की ज्वाइंट टीम ने बायांखाला में चल रहे देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। बताया गया है कि बायांखाला में घर के अंदर रैकेट चलाने वाली सरगना सेलाकुई में खुद कास्मेटिक्स की दुकान चलाती है। सरगना ने देह व्यापार के लिए दिल्ली और सहारनपुर यूपी तक से लड़कियां बुलाई थीं। टीम ने 3 महिलाओं समेत 5 को गिरफ्तार कर देह व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया है।

आपत्तिजनक हालात में धरे गए

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष सेलाकुई ने एसएसआई अालोक गौड़, दारोगा रतन सिंह बिष्ट, बबीता रावत, एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट दून के दारोगा मोहन सिंह ठाकुर, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, सिपाही मनवीर शाह, धर्मेंद्र, रैना रावत की एक टीम गठित की। पुलिस को पहले ही जानकारी मिली थी कि थाना सेलाकुई क्षेत्र के बांयाखाला में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। रैकेट की सरगना पायल मित्तल और इस्तियाक उर्फ राज हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने बांयाखाला में पायल मित्तल के घर पर दबिश दी। जहां पर दो अलग-अलग कमरों में 3 महिला और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।

50 परसेंट कमीशन का खेल

पुलिस पूछताछ में रैकेट की सरगना पायल मित्तल ने स्वीकार किया कि यह मकान कुछ समय पहले लिया था। उसके पति का करीब दो वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। वह सेलाकुई में कास्मेटिक्स की दुकान चलाती है। पैसा कमाने के लालच में उसने अपने मकान में देह व्यापार का धंधा शुरू करा दिया। उसके कुछ महिलाओं और पुरुषों से भी संपर्क है, जो इस धंधे में संलिप्त हैं। महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है। इसमें इस्तियाक उर्फ राज ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने में उसका साथ देता है। इस घिनौने कार्य में आने वाली महिलाओं और लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 परसेंट दिया जाता था।

दिल्ली व सहारनपुर से लाते थे लड़कियां

सरगना पायल मित्तल ने 19 अगस्त को दिल्ली व सहारनपुर से दो लड़कियों को बुलाया था। थाना सेलाकुई के प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक गौड़ के अनुसार आरोपियों से ग्राहकों को बुलाने के लिए यूज में लाए जाने वाले मोबाइल फोन व अवैध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम केस दर्ज कर लिया गया है।

ये हैं आरोपी

-पायल मित्तल पत्नी नवीन मित्तल निवासी चौहान वाली गली बायांखाला सेलाकुई

-प्रियंका सिंह पुत्री सोहन सिंह निवासी कस्तूरबा नगर थाना विवेक बिहार शहादरा दिल्ली

-तरन्नुम पुत्री नसीम निवासी सिराज कालोनी निकट जमलरोड मदरसा थाना मंगे जनपद सहारनपुर यूपी।

-इस्तियाक उर्फ राज पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम ढाकी सहसपुर

-अक्षय वर्मा पुत्र देवेश वर्मा निवासी खेखड़ा बडागांव थाना बागपत यूपी।

हाल ही में पकड़े गए रैकेट्स

-17 अगस्त को नर्मदा एनक्लेव जीएमएस रोड स्थित एक मकान से पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया। पति-पत्‍‌नी को किया गिरफ्तार।

-13 अगस्त को राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक घर से चार युवकों व एक महिला को अरेस्ट किया। आरोपियों से 4 मोबाइल व साढ़े 12 हजार रुपए मिले।

-10 अगस्त को थाना कैंट के तीन स्पा सेंटर पर की छापेमारी, मिली कई प्रकार की अनियमितताएं।