-विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्‍ि‌नयों की पेंशन अब 1500 रुपए होगी

देहरादून, राज्य में विकलांग अधिकार पत्र की व्यवस्था होगी। इसमें विकलांगजनों को राज्य सरकार से मिलने वाले अधिकारों व सुविधाओं का जिक्र होगा। विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्‍ि‌नयों को दी जाने वाली पेंशन 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाएगा। यह कहना है सीएम हरीश रावत का।

12 हजार महिला स्वयं सहायता समूह लाभान्वित होंगे

वे मंगलवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित सीएम आवास में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई महत्वूपर्ण पहलें की गई हैं। गांव-गांव में महिला उद्यमी तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सतत् आजीविका योजना शुरु की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना शुरु करते हुए इस साल 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड महिला सम्मानित राज्य है। पुलिस में अतिरिक्त महिला बटालियनें गठित की जायेंगी। यह समस्त भर्तियां महिलाओं की होंगी। अगले तीन सालों में 20 हजार महिला उद्यमी तैयार किये जायेंगे। नन्दा देवी सेन्टर ऑफ एक्सिलैंस फॉर हैंडलूम एंड नेचुरल फाइबर्स स्थापित किया गया है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी कैन्त्यूरा, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, अनुपमा रावत आदि उपस्थित थे।

बॉक्स

महिलाओं को सम्मान

सीएम ने इस मौके पर महिला कांग्रेस की ओर से बसंती बिष्ट, रमिंद्री मंद्रवाल, पार्वती पांडे, तृप्ति भट्ट, गल्जवाड़ी की प्रधान लीली शर्मा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया।