देहरादून (ब्यूरो) पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) हेली सर्विसेस का संचालन करता है। इसके लिए सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और सिरसी में 3 सेक्टर बनाए गए हैं। यहां बने हुए 9 हेलीपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं। यूकाडा ने गत वर्ष इन हेलीपैड से केदारनाथ धाम का किराया तय करने को हेली कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए थे। इसके बाद फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली किराया निर्धारित किया गया। इस दौरान यह तय किया गया कि ये टेंडर 3 वर्ष के लिए होंगे। इसके अलावा हर वर्ष हेलीकॉप्टर के किराये में 5 परसेंट की बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसे में इस बार किराया गत वर्ष से 5 प्रतिशत अधिक रखा गया है।

20 अप्रैल, 12 बजे से शुरू हुई बुकिंग
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने के साथ ही अब सैटरडे से हेली सर्विसेस की भी बुङ्क्षकग भी शुरू कर दी गई। इसके लिए भी यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन 2 महीने के लिए हेली टिकट बुक हो गए।

एक नजर बुकिंग पर
- मई के लिए 12581 टिकट हो गए बुक।
-जून के लिए 11562 टिकट बुक हुए।
-सितंबर के लिए 9408 में से 1178 टिकट बुक।
-अक्टूबर के लिए स्वीकृत 18228 में से 1342 टिकट बुक।

महाराष्ट्र से ज्यादा बुङ्क्षकग
सबसे ज्यादा बुङ्क्षकग महाराष्ट्र के यात्रियों ने कराई है। यहां से 4930 बुक हुए हैं। उत्तराखंड से भी 2780 टिकट बुक किए गए हैं। इसी प्रकार से यूपी से 2603, गुजरात से 2220 व कर्नाटक से 1681 टिकट पहले दिन बुक कराए गए हैं।