- राजधानी में 74 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

- 32 हजार अभ्यर्थियों में से 23 हजार हुए शामिल

- दो परीक्षाएं एक साथ होने से सड़कों पर रही जाम की स्थिति

DEHRADUN: सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-ख्0क्म् की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। राजधानी में परीक्षा के लिए 7ब् केंद्र बनाए गए थे। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधनों के प्रयोग की जानकारी सामने नहीं आई। जिला प्रशासन की मानें तो परीक्षा निर्विध्न संपन्न हुई। हालांकि, इसी समय पर वन विकास निगम की परीक्षा भी होने के कारण शहर में परीक्षा छूटने के समय जाम की स्थिति रही।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

रविवार को राजधानी के 7ब् परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-ख्0क्म् की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत करीब फ्ख् हजार अभ्यर्थियों में से ख्फ् हजार परीक्षा में शामिल हुए। एक ही पाली में आयोजित की गई परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था की जानकारी नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे और निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। रविवार को इसी समय पर वन विकास निगम में विभिन्न पदों के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके चलते दोपहर के समय शहरभर में जाम की स्थिति रही।

तार्किक सवालों ने रुलाया

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन जहां छात्रों के लिए सहज रहा, वहीं गणितीय तार्किकता के सवालों ने समय लिया। इसके चलते काफी संख्या में अभ्यर्थी पूरा प्रश्न पत्र हल नहीं कर पाए। परीक्षार्थी असमा अंसारी ने बताया कि तार्किकता के सवाल लंबे थे और उन्हें हल करने में समय लगा। हालांकि, सवाल कठिन नहीं थे। लेकिन, समय कम रहने के कारण काफी सवाल छूट गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि ओवरऑल प्रश्न पत्र सामान्य था।