-केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में घोटालों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

-मिशन-2017 के लिए उक्रांद की जनसंवाद यात्रा 26 से

DEHRADUN/NANITAL: उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में मिशन-ख्0क्7 फतह प्रमुख मुद्दा रहा। बैठक में कहा मिशन के लिए ख्म् अप्रैल से ब्लाकस्तर पर जनसंवाद यात्रा और हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। फाइनल टच के लिए क्9 अप्रैल को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। ख्0 अप्रैल को यात्रा व अभियान के लिए विस प्रभारियों की घोषणा होगी। बैठक में आगामी चुनाव में जनसरोकारों से जुड़े राजनीतिक दलों व संगठनों का गठबंधन बनाने पर विचार करने का भी निर्णय ि1लया गया।

भाजपा कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक एजेंडा हो

रविवार को नैनीताल क्लब में केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में यूकेडी की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रपति शासन को भाजपा-कांग्रेस की सत्तालोलुपता, भ्रष्ट व लूटखसोट की राजनीति का नतीजा करार दिया गया। दल के दिग्गज नेताओं काशी सिंह ऐरी, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डा। नारायण सिंह जंतवाल ने जोर देकर कहा कि यदि जनता आगामी चुनाव में दल को पर्याप्त समर्थन देगी तो राज्य में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने सदस्यता ग्रहण की

केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रकाश करायत ने दल की सदस्यता ग्रहण की। करायत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफियाओं को दिए गए संरक्षण की वजह से वह पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।