- एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे विनोद बड़थ्वाल

- सोमवार रात गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन

ष्ठश्व॥क्त्रन्ष्ठहृ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी सरकार में दायित्वधारी विनोद बड़थ्वाल का सोमवार रात गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट के कारण उन्हें हफ्ते भर पहले ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अपने पीछे पत्नी आभा और दो बेटे वैभव व मन्नू को छोड़ गए हैं, जैसे ही उनके निधन की खबर आई, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

बड़े बेटे वैभव ने दी मुखाग्नि

मंगलवार दोपहर सपा नेता का पार्थिव शरीर लाडपुर, रायपुर स्थित उनके निवास पर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए राजनेताओं का तांता लगा रहा। उनकी अंतिम यात्रा पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को दोपहर बाद हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ग्यारह वर्षीय बेटे वैभव ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिवंगत नेता विनोद बड़थ्वाल को पिछले साल ही यूपी सरकार ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था। वे सपा प्रमुख मुलायम सिंह के बेदह करीबियों में से एक थे। युवाओं के बीच उनकी मौजूदगी हमेशा रहती थी, इसलिए वे युवाओं में काफी लोकप्रिय थे।