- गर्मी ने परेशान कर रखा है दूनाइट्स को

-दिन के समय घर से निकलकर चार कदम चलना भी हुआ दूभर

DEHRADUN: सूबे की राजधानी दून का पारा हर दिन ही बदल रहा है। मौसम के मिजाज के चलते दूनाइट्स परेशान होने लगे हैं। आलम यह है कि दोपहर के समय घर से निकलकर चार कदम चलना दूभर हो रहा है। नतीजा, दून में रहने वाले लोग खुद को बचाने की चीजें साथ लेकर ही निकल रहे हैं।

फिर फ्भ् पार हुआ पारा

बुधवार की तुलना में गुरुवार को गर्मी बढ़ गयी। टेम्प्रेचर फ्भ् डिग्री को पार गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक दोपहर के समय अधिकतम टेम्प्रेचर फ्भ्.भ् डिग्री तक चला गया था। न्यूनतम टेम्प्रेचर को भी बढ़ा हुआ मापा गया। दिन के समय न्यूनतम पारा क्7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अभी और बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को टेम्प्रेचर और भी अधिक बढ़ेगा। अधिकतम पारा फ्म् डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम पारा क्7 डिग्री के आसपास ही टिका रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शाम से आसमान में आशिंक रूप से बादल बनने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गयी है।