आरोपी पति का आरोप पत्नी से नहीं मिलता था सम्मान

पीएम रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा, मृतका का गला घोंटकर की गई हत्या

DEHRADUN:

बथाना प्रेमनगर में बीते म् नवंबर को संदिग्ध अवस्था में मिली मृतका की हत्या उसके ही पति ने की थी। हत्यारोपी पति ने बताया कि उसने अपने हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर उसको छत से नीचे फेंक दिया था।

मृतका के गले पर थे निशान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार

बीना देवी पत्नी सोनू कुमार निवासी मिट्टी बेहरी थाना प्रेमनगर की मृत्यु होने की सूचना मिली। जिसके बाद मृतका के पति ने मृतका के शव को ले जाने का अनुरोध किया था। लेकिन मृतका के गले में आए नीले रंग के निशान को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद सोमवार को पीएम कराया गया। मृतका के गले पर आये निशान को देखकर उसके घर वालों से भी मृतका की हत्या किये जाने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि मृतका का गला घोंटकर हत्या की गई। जिसके बाद सोमवार को ही देर रात्रि मृतका के पिता बलदेव सिंह थाना बेहर जिला सहारनपुर नें अपने दामाद सोनू के द्वारा अपनी पुत्री बीना देवी की हत्या कर छत से फेंकने के सम्बंध मे तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी पति सोनू को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आईएमए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पत्नी से उसे वो सम्मान नहीं देती थी जो एक पति को सम्मान मिलना चाहिए था, साथ ही आरोपी पति ने मृतका पत्नी पर गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने की बात कही। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी को निर्माणाधीन मकान मिट्टी बेहरी की छत पर ले जाकर पहले उसका अपने हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर उसको छत से नीचे फेंक दिया था।