कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Valentines Day 2022 : वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी तक सेलिब्रेट होता है। इसमें 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट होता है। वैलेंटाइन डे प्‍यार के इजहार के लिए स्‍पेशल माना जाता है।

7 फरवरी - रोज डे
वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से हो जाती है। यह दिन 07 फरवरी को मनाया जाता है। दुनिया भर में लोग अपने पार्टनर को खूबसूरत गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

8 फरवरी - प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। यह दिवस 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी फीलिंग्स के बारे में अपने क्लोज सीक्रेट पार्टनर से खुलकर बात करते हैं।

9 फरवरी - चॉकलेट डे
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है जो 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट खरीदते हैं और शेयर करते हैं।

10 फरवरी - टेडी डे
चौथा दिन है टेडी डे। यह दिन 10 फरवरी को मनाया जाता है। टैडी डे वाले दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार भरा गिफ्ट देने के लिए टेडी बियर जैसे क्यूट और स्मूद खिलौने खरीदते हैं।

11 फरवरी - प्रॉमिस डे
प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है। यह एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि दुनिया भर में कपल्स एक-दूसरे से वादे करते हैं। इस दिन प्राॅमिस कर रिलेशन को मजबूत कर सकते हैं।

12 फरवरी - हग डे
हग डे वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है। एक वार्म हग यानी की गर्मजोशी से गले मिलने से हर लाइफ की हर प्राॅब्लम का समाधान होता है और अपने प्यार का इजहार करने में मदद मिलती है।

13 फरवरी - किस डे
किस डे वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन है। यह दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे के लिए अपनी लव फीलिंग्स को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को किस करते हैं।

14 फरवरी - वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे होता है। यह कपल के बीच अच्छे से सेलिब्रेट होता है। अक्सर इस दिन कपल रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर भी जाते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

Valentines Day 2022 : 7 फरवरी रोज डे से हुई वैलेंटाइन डे की शुरुआत, जानें लव वीक का पूरा कैलेंडर