नई दिल्ली (एएनआई)। Varun Dhawan Birthday : देश लाॅकडाउन में है और एक्टर वरुण धवन ने इस दौरान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें इस साल वरुण अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने अपने जन्मदिन पर रात 12 बजे दिल के शेप में बना होम मेड चाॅकलेट केक काटा। ये केक देखने में इतना डिलिशियस लग रहा है कि किसी के भी मुंह में इसे देख कर पानी आ जाएगा। वरुण धवन क्वाॅरंटीन में रहते हुए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने केक और जन्मदिन की कई तस्वीरें साझा की है।

शेयर की होममेड चाॅकलेट केक की तस्वीर

इनमें से एक तस्वीर में वरुण केक के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें दिख रहा है कि वो बर्थडे केक काटने के लिए कितना एक्साइटेड हैं। कई बाॅलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिाय के माध्यम से वरुण को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। वरुण धवन के क्लोज फ्रेंड और कोस्टार अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बर्थडे पर विश किया। अर्जुन कपूर ने अपने साथ वरुण की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी। ये तस्वीर उन दोनों के फिल्म डेब्यू के पहले की है।

बाॅलीवुड डेब्यू के पहले की तस्वीर की शेयर

अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इस केस में बुरी हेयरस्टाइल... ब्वाॅयज फार लाइफ। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन द कंटेंट मेकर एंड एक्सीलेंट। द रैपर एंड नटखट बालक फारएवर।' इसके साथ ही एक्टर को करण जौहर, नोरा फतेही और बनीता संधू ने भी बर्थडे विश किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk