पूरे स्टंट को कैमरे में किया शूट
यूट्यूब यूजर डेरेक डेसो ने अपने दोस्त के साथ इस पूरे स्टंट को कैमरे से शूट किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेसो के हाथ में एक कार्डबोर्ड का डिब्बा है। इस डिब्बे के अंदर दो बेहद खतरनाक सांप हैं। इन सांपों को वो अपनी सोई हुई गर्लफ्रेंड के ऊपर डाल देते हैं। इतने में उसकी गर्लफ्रेंड की नींद खुल जाती है। अब जितने धीरे-धीरे सांप उनके पैरों के ऊपर रेंग रहे हैं, उतनी ही तेजी के साथ वह डर से चिल्ला रही हैं।

ऐसा दिख रहा है यहां
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेरेक अपनी गर्लफ्रेंड से कह रहे हैं कि हिलना नहीं बेबी, तुम्हारे ऊपर दो बड़े सांप पड़े हैं। इतना सुनने के बाद उनकी हालत और भी बुरी तरह से खराब हो जाती है। सांप धीरे-धीरे उसके ऊपर रेंग रहे हैं। सांप इतने भारी हैं कि लड़की डर के कारण खुद भी हिल नहीं पा रही है। लड़की के चिल्लाने पर उन सांपों को हटाने के बजाए उसके ब्वॉयफ्रेंड उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

पढ़ें इसे भी : बेटी को लेने आए फरिश्ते के साथ मां ने ली सेल्फी

 


आखिर में होता है कुछ ऐसा
वो लोग उस सिचुएशन को एंज्वाय कर रहे हैं। इतने में लड़की और भी ज्यादा जोर से चिल्लाने लगती है। थोड़ी देर बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड उन सांपों को उसपर से हटाने को कहता है। वहीं दूसरी ओर वह अपनी गर्लफ्रेंड को भी रिलेक्स होने का इंस्ट्रक्शन दे रहा है। उसके कहने पर सांपों को उसके ऊपर से हटा लिया जाता है। इसके बावजूद लड़की इतनी डरी हुई है कि वो फिर भी सहम कर चिल्लाती रहती है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब साढ़े सात लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk