कानपुर। Weather Alert उत्तर भारत में आज माैसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उत्तर पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएं देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों को भी प्रभावित करेंगी। भारतीय माैसम विज्ञानिक विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर शीत लहर चलने के आसार है। इससे इन इलाकों में लोग ठंड से बेहाल रहेंगे। वहीं ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। ओडिशा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

weather alert: उत्तर में कोहरा-दक्षिण भारत में बारिश,शीत लहर से बेहाल रहेंगे यूपी-पंजाब

इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तराखंड के निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी बारिश के अासार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरपूर्वी के भागों में घना कोहरा छाया रहेगा।उत्तर आंध्र प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं हवाओं के कमजोर होने के कारण रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

National News inextlive from India News Desk