कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माही, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके कहा है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माही, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि मन्नार की खाड़ी से सटे तटीय इलाकों कोमोरिन, लक्षद्वीप, मालदीव्स, दक्षिण केरल और इससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के तटीय इलाकों में 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अरब सागर के पश्चिम मध्य इलाकों में अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभगा ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

National News inextlive from India News Desk