डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 1 October to 7 October 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। चुनौतियाँ बनी रहेगी लेकिन आशाजनक स्थितियाँ भी बनी रहेगीं लेकिन कभी-कभी मन व्यथित होगा और कई महत्वपूर्ण कार्यों के रुके रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी रह सकती है। कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने के उपक्रम में लगा रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। वैसे सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। मन अशांत रहेगा लेकिन अचानक सप्ताह का मध्य आते-आते कुछ आशाजनक परिस्थितियाँ बन सकती है। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकता है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्म कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। कर्मठता एवं दूरदृष्टि से कार्य करने की प्रवृत्ति भी जातक के मन में विकसित हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्ववास विकसित हो सकता है। जिससे जातक अपने कार्यों को विस्तार देने एवं उसे ऊँचाई प्रदान करने में जातक सफल हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। परिवार में भी कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बन सकती है। सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन या अन्य किसी तरह की सुविधा वाली वस्तु खरीदने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। अच्छे वस्त्र एवं आभूषण खरीदने का भी योग बन सकता है। संगीत कला एवं साहित्य से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। जातक को ख्याति मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अभी अनुकूल बना रहेगा। कार्ययोजनाओं को अच्छे ढंग से संचालित करने का अवसर मिल सकता है। जातक अपनी बात-चीत की कला से कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण स्थिति को पटीर पर लाने में सफल हो सकते है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। बाजार की स्थिति को समझते हुए जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। घरेलू समस्याओं को भी पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो स्थितियों को अधिक ऊँचाई प्रदान करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। कई बड़ी चुनौतियों को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ा मन अशांत रहेगा। अनावश्यक भ्रांतियाँ जातक के मन को अशांत कर सकती है।सप्ताह का मध्य आते-आते स्थितियों में थोड़ा सुधार होने लगेगा। कई विषम परिस्थितियाँ जो कि जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर रही थी वह पटरी पर आने लगेगी जिससे जातक राहत महसूस करेगा। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो कुछ बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। कला से जुड़े जातकों के लिए लगभग अनुकूल रहेगा। अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनूकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक जीवन की कई तरह की चुनौतियों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपनी दूरदृष्टिता से हर परिस्थिति को अनुकूल बनाने एवं साधने में सफल हो सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो अपनी हर तरह की स्थितियों को अनुकूल दिशा में ले जाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयात निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। विदेशी पूँजी निवेश से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपना महत्व बढ़ाने में सफल हो सकता है लेकिन विरोधियों के सक्रिय होने से चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। जातक यदि सावधनी से कार्य नहीं करेगा तो बड़ी समस्याओं में उलझ सकता है। किसी से भी अनावश्यक तर्कवितर्क न करें नहीं तो अवश्यक मानसिक तनाव के चलते लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। न्यायालय वाले कार्य भी अभी कुछ दिनों के लिए उलझ सकते है या न्यायालय से संबंधित उचित निर्णय न आने से जातक का मन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है। इस सप्ताह कोई नया कार्य प्रारम्भ करने से बचे नहीं तो बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।जातक यदि लापरवाही करेगा तो बड़ी परेशानी में उलझ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर भी जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्ययोजनाओं को उचित ढंग से संचालित न करने से तनाव महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। जातक अपनी दूरदृष्टि से कार्यों को विस्तार देने का प्रयास कर सकता है लेकिन अनेक तरह की चुनौतियाँ और आर्थिक समस्यायें जातक को थोड़ा उलझाएं रख सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक यदि लापरवाही करेगा तो जीवन की कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण स्थितियों को चुनौतीपूर्ण बना सकता है। इसलिए सक्रियता बनायें रखें। आधे-अधूरे मन से कार्य करने से जातक के लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती है घर परिवार में स्वास्थ्य आदि को लेकर चिंता बढ़ सकती है। जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो कुछ विषम परिस्थतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अनेक तरह की चुनौती को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने की दिशा में जातक सफल हो सकता है लेकिन अभी चुनौतियाँ बनी रह सकती है कुछ परिस्थिति जन्य स्थितियों के कारण जातक थोड़ा उलझा रह सकता है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर परिवार की समस्यायें और जटिलतायें बनी रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें। घर परिवार में असंतोष की भावना बनने के कारण जातक के सामने चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही कार्यों को विस्तार दें न्यायालय से संबंधित भी अनुकूल निर्णय न मिलने से जातक तनाव में आ सकता है। खिलाडियों के लिए भी यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। खेल प्रतिस्पर्धा में कोई सफलता न मिलने से जातक का मन थोड़ा मायूस हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए पूँजी निवेश करने या बाजार में पैसा लगाने से बचने का प्रयास करें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और विघ्न बाधाओं में कमी आ सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। लेकिन थोड़ी बहुत चुनौतियाँ बनी रह सकती है। आर्थिक मोर्चे पर स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण एवं जटिल बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझबझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। लेकिन चुनतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा होने के कारण जातक को संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो आर्थिक लाभ उठाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में भी संघर्ष के साथ वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से लाभ हो सकता है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कर्मठता बढ़ सकती है लेकिन जातक अपने कर्मों से बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहने के कारण जातक कई तरह की चुनौतियों एवं बाधाओं को पार करता हुआ आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। किसी बड़े पद पर पहुँचने या अच्छे स्थान पर कार्य करने के कारण लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। जातक अपनी दूर दृष्टि से एक दूसरे को समझने में सफल हो सकता है। संगीत कला से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति पाने में सफल हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी क्रियाशीलता और क्षमता को बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। ठेकेदारी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कई तरह के शुभ अवसर जातक को प्रदान कर सकता है। जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करके आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। मशीनरी सामानों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी जातक किसी बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर सकता है। उसमें बहुत कुछ सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा कार्य करने का विचार जातक के मन में आ सकता है कोई सामाजिक एवं महत्वपूर्ण कार्य करने से जातक की लोकप्रियता बढ़ सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी दूरदृष्टि एवं कार्य क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने एवं अनकूल बनाने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। यद्यपि कुछ खराब ग्रहों का प्रभाव भी इस राशि पर बना रहेगा। इसलिए सावधानी से कार्य करें। नहीं तो जातक किसी बड़ी परेशानी में उलझ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर या उसकी तैयारी करने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। गुरु का मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk