डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 5 November to 11 November2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। इस राशि पर से धीरे-धीरे राहु का प्रभाव कमजोर होता जा रहा है और गुरु इस राशि पर धीरे-धीरे मजबूत स्थिति बनाये हुए है।इसलिए इस राशि वालों पर लम्बे समय से चली आ रही चुनौतियाँ कम होने लगेगी। जातक जिससे राहत महसूस करने लगेगा। कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। कई तरह की चुनौतियों को भी कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। दूर-दृष्टि एवं सक्रियता से आर्थिक चुनौतियों को भी कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की भी समस्यायें कम होगीं जिससे जातक राहत महसूस करेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी जो चुनौतियों बनी थी वह भी कम होने लगेगी इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक की क्रियाशीलता बढ़ेगी। जातक सुख-सुविधाओं को अनुकूल बनाने एवं सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने में सफल हो सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। समर्पण एवं आंतरिक लगाव में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो किसी महत्वपूर्ण कार्ययोजना का विस्तार करने में सफल हो सकता है। देश-विदेश घूमने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। कला साहित्य से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपनी बात-चीत एवं तर्क-शैली से किसी बड़े प्रोजेक्ट को पाने में सफल हो सकता है। जातक यदि दूर-दृष्टि एवं वाकपटुता दिखायेगा तो कई लोगों को पीछे छोड़ता हुआ आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। निरन्तर कार्ययोजनाओं का विस्तार करने का यह अनुकूल समय है। लोगों को अपनी बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता से जातक प्रभावित कर सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाने में जातक को सफलता मिल सकती है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न करने का अवसर भी जातक को मिल सकता है। अपनी क्रियाशीलता एवं दूरदृष्टि से जातक नई-नई ऊँचाई छूने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही उथल पुथल दूर होगी। मानसिक झंझावात भी दूर होगे। जिससे जातक राहत महसूस करेगा। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है एक दूसरे के प्रति विश्वास एवं समर्पण की भावना विकसित हो सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर के प्रति सदस्यों में आपसी लगाव बढ़ाने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। अचानक बड़े धन लाभ का योग बन सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कई बुनियादी समस्याओं को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह कुछ इस तरह का योग बनेगा कि जातक जहाँ भी पैसा लगायेगा वहाँ से लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने का यह अनुकूल समय है। शिव जी की आराधना से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध आदि की स्थिति बन सकती है। जातक का प्रभाव भी थोड़ा कम हो सकता है। अनावश्यक प्रकार की उलझने एवं तनाव के बीच यह सप्ताह गुजर सकता है। लेन-देन की समस्या भी इस सप्ताह थोड़ी चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय रह सकते है। इस सप्ताह थोड़ा बचकर रहें। किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें। अभी समय एवं परिस्थितियाँ आपके साथ नहीं है। इसलिए सावधानी आगे बढ़ें। थोड़ी-सी असावधानी जातक के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार आदि की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए पूँजी निवेश करने से बचें। सूर्य को जल देने से राहत मिल सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से इन चुनौतियों को दूर करने और उन्हें पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर परिवार की समस्याओं को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो हर तरह की चुनौतियाँ से निपटने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी थोड़ा मेहनत और बात-चीत की पटुता से स्थिति को संभाला जा सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। थोड़ी बहुत कार्यों में सक्रियता बन सकती है लेकिन विरोधिओं एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण चुनौतियाँ निरन्तर बढ़ सकती है इसलिए इस राशि वालों को थोड़ा सावधानीपूर्वक रहना होगा। थोड़ी-सी असावधानी जातक को बड़े जोखिम उलझा सकती है। इस सप्ताह कुछ विपरीत परिस्थितियाँ बन सकती है। जिसके कारण छोटी-छोटी बातों पर क्रोध की स्थिति बन सकती है लेकिन किसी भी तरह लड़ाई-झगड़े से बचें। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कोर्ट से संबंधित उचित निर्णय न आने से जातक थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। समय से प्रमोशन आदि न मिलने जातक थोड़ा परेशान हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करें।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों के सामने चुनौतियाँ बनी रह सकती है। विरोधी सक्रिय बने रह सकते है। जो कि जातक को समय-समय पर तनाव दे सकते है। जिसके कारण जातक थोड़ा परेशान हो सकता है। घर परिवार में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। एक दूसरे के प्रति आरोप प्रत्यारोप का दौर चल सकता है जातक यदि कार्य-कुशलता एवं सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो थोड़ी चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। जमीन जायजात के खरीदने एवं बेचने में भी सावधानी बनायें रखें। यदि जातक थोड़ा-सा भी असावधान होगा तो जातक किसी बड़ी समस्या में फंस सकता है। सेना पुलिस एवं खिलाड़ियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में गतिशीलता न आने से जातक थोड़ी परेशानी महसूस कर सकता है। खेल-कूद में कोई विजय न मिलने से जातक परेशान हो सकता है या जातक की आलोचना हो सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कार्यों में थोड़ी गतिशीलता आयेगी जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन हर कार्यों को पटरी पर लाने की चुनौती बनी रह सकती है। घर परिवार में जहाँ एक तरफ कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते है। वहीं दूसरी तरफ अनेक तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कभी बड़े लाभ की स्थित बनने का आसार बन सकता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ व्यवहारिक रूप में संपन्न न होने से या विलम्ब होने से जातक थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। जातक यदि दूरदृष्टि एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो हर चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है। घर परिवार में थोड़ा स्वास्थ्य संबंधित समस्यायें जातक को तनाव दे सकते है लेकिन पूजा पाठ एवं डाक्टरी सलाह से स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों का भी समय अनुकूल है। अच्छे स्थान पर कार्य करने या प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में लगे जातकों के लिए समय अनुकूल है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातक बड़ा धन लाभ कमाने में सफल हो सकते है। ठेकेदारी से जुड़े कार्य में लगे जातक भी अपने कार्यों का विस्तार करने में सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तार करने मे जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन जातक स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या आर्थिक चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। कई महत्वपूर्ण खर्चों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो हर तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर की कई तरह की समस्यायें जातक के लिए चुनौती बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में भी सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला जुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर आर्थिक स्थितियाँ मजबूत हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक जहाँ गुरु के प्रभाव के कारण जातक की सक्रियता बनी रहेगी वहीं राहु के प्रभाव के कारण अभी थोड़ी बहुत चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है। जहाँ एक तरफ कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। वहीं विरोधियों के सक्रिय रहने के कारण चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखें। थोड़ी-सी लापरवाही जातक को बड़ी परेशानी में उलझा सकती है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें थोड़ी-सी लापरवाही से चोट-चपेट लग सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो हर तरह की चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर ठीक-ठाक लाभ हो सकता है लेकिन थोड़ी-सी असावधानी के कारण जातक बड़ी हानि की भी संभावना बन सकती है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk