जरूरी सुविधाएं

अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का का छोटा-सा कस्बा व्हिटियर थोड़ा अजीब है। शायद इसीलिए यह अक्सर ही चर्चा में बना रहता है। यह छोटा सा शहर मात्र एक 14 मंजिला इमारत ‘बेगिच टॉवर’ में स्िथत है। इसे वर्टीकल टाउन नाम से भी पुकारा जाता है। इस टॉवर में करीब 200 परिवार रहते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर एक शहरी जीवन से जुड़ी हर एक जरूरी सुविधा भी उपलब्ध है। इस टॉवर को देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। हालांकि सड़क मार्ग से इस टाउन तक पहुंचने का रास्ता काफी ट्रिपिकल है। यहां पर जाने के लिए पहाड़ी पर सुरंग और मुश्किल रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा समुद्री मार्ग से भी यहां पर पहुंचा जा सकता है। शिपिंग व्यवसाय के कारण इसका बड़ा नाम है। यहां पर बिजनेस भी होता है।

एक छत के नीचे पूरा शहर,14 मंजिल बिल्डिंग में स्‍कूल से थाना तक सबकुछ

स्कूल भी बना

इस इमारत में लोगों की मदद के लिए पुलिस स्टेशन, उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवा केंद्र और घरेलू सामान के लिए प्रोविजन स्टोर आदि उपलब्ध है। इसमें तल मंजिल पर चर्च और लॉन्ड्री भी बनी है। यहां पर परिवारों के अलावा इन सुविधाओं को देने वाली अधिकारी व कर्मचारी भी इसी इमारत में रहते हैं। इसके अलावा यहां पर अपनी जरूरत की और भी दूसरी चीजें रखते हैं। यहां पर मौसम अक्सर ही खराब रहता है। जिससे लोग कहीं ज्यादा आ-जा नहीं पाते हैं। साथ ही इतनी कम जगह में एक साथ रहने के बाद भी खुश रहते हैं। यहां पर इसी इमारत में बच्चों की पढा़ई के लिए स्कूल आदि भी खुले हैं।

एक छत के नीचे पूरा शहर,14 मंजिल बिल्डिंग में स्‍कूल से थाना तक सबकुछ

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk