पत्नियों को फिजिकल टॉर्चर करने लगते
पंजाब, तेलंगाना, गुजरात समेत कुछ राज्यों में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बेटियों की शादी एनआरआई दूल्हों से करना पसंद करते हैं। हालांकि एनआरआई दूल्हों को लेकर हाल ही में टीओआई में एक रिपोर्ट छपी है। इसके मुताबिक बड़ी संख्या में एनआरआई दूल्हों का खौफनाक रूप सामने आया है। कई मामलों में तो एनआरआई दूल्हा पहले ही शादीशुदा होता है। ऐसे में विदेश में शादी के कुछ दिन बाद भारतीय पत्नी संग उनका व्यवहार बदल जाता है। पीछा छुड़ाने के लिए वे पत्नियों को फिजिकल टॉर्चर करने लगते हैं।

जुल्‍मी न‍िकल रहे nri सैंया भारत में फोन कर मदद मांग रहीं ये बेट‍ियां,शादी से पहले ऐसे करें इनकी पड़ताल

भारत वापस बुलाने की गुहार लगा रहीं

रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों पर नजर डालें तो यह काफी हैरान करने वाले हैं। हर दिन पीड़ित महिलाएं भारत में अपने पैरेंट्स के पास फोन कर इस बात की गुहार लगाती हैं कि वह उन्हें वापस बुला लें। वह पति का जुल्म और सहने की स्थिति में नहीं है। इतना ही नहीं 1 जनवरी 2015 से 30 नवंबर 2017 के बीच करीब 1064 दिनों में विदेश मंत्रालय को ऐसी ही शिकायतों के करीब 3328 कॉल्स आए हैं। बतादें कि मंत्रालय ऐसी महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए MADAD नाम का एक पोर्टल बना रखा है।

जुल्‍मी न‍िकल रहे nri सैंया भारत में फोन कर मदद मांग रहीं ये बेट‍ियां,शादी से पहले ऐसे करें इनकी पड़ताल

लालची लड़के धोखाधड़ी कर शादी करते
हर एनआरआई दूल्हा ऐसा ही होता है यह नहीं कहा जा रहा है लेकिन अधिकांश मामलों में ऐसा देखा गया है कि कुछ लालची किस्म में लड़के धोखाधड़ी कर शादी करते हैं। कई बार उनकी विदेश में पहले से ही पत्नी होती है लेकिन वे भारत में भी शादी कर लेते हैं। वे लच्छेदार बातों और बाहरी रंगढंग दिखाकर लड़की वालों को अपने जाल में फंसा देते हैं। वहीं कुछ लड़की वाले मजबूरी और गरीबी में तो कुछ अपनी शानो शौकत को बढ़ाने के लिए जल्दबाजी में इन एनआरआई दूल्हों के हाथ में अपनी बेटी का हाथ दे देते हैं।

जुल्‍मी न‍िकल रहे nri सैंया भारत में फोन कर मदद मांग रहीं ये बेट‍ियां,शादी से पहले ऐसे करें इनकी पड़ताल

निवास स्थान के बारे में पता कर लें

पैरेंट्स को चाहिए कि वह एनआरआई से शादी करने से पहले उसके और परिवार के बारे में और उनके निवास स्थान के बारे में अच्छे से पता कर लें। इतना ही नहीं यह भी बरीकी से पता कर लें कि विदेश में लड़का क्या काम करता है। इसके अलावा उसके दोस्तों की संगति के बारे में अच्छे से पड़ताल कर लें।

कंपनी की ब्रांच भारत में है या नहीं
लड़का किस कंपनी में विदेश में काम करता है उसके ऑफिस का पता लेकर वहां से उसके बारे में जानकारी हासिल कर लें। इसके अलावा यह भी देख लें कि उस कंपनी की ब्रांच भारत में है या नहीं। अगर भारत में उसकी ब्रांच हो तो वहां से भी उसके बारे में काफी कुछ आसानी से पता किया जा सकता है।

जुल्‍मी न‍िकल रहे nri सैंया भारत में फोन कर मदद मांग रहीं ये बेट‍ियां,शादी से पहले ऐसे करें इनकी पड़ताल

सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते
पैरेंट्स इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं। जी हां लड़के के सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी उसके बारे में पता किया जा सकता है। उसका सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बयां कर देगा। उसकी तस्वीरें क्लिक करने की स्टाइल और पोस्ट उसका नेचर बता देंगी।

सर्च करलें पहले से तो शादी शुदा नहीं
पैरेंट्स इस सबके साथ यह भी पता कर लें कि जिस लड़के के साथ वह अपनी बेटी का विवाह कर रहे हैं वह कहीं पहले से तो शादी शुदा नहीं है। इतना ही नहीं भारत में जहां भी लड़के का मूल निवास है, वहां भी जाकर उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों से उसकी फैमिली के बारे में पता किया जा सकता है।

LOC पर पाक की ओर से हुई फायरिंग में 4 भारतीय जवान शहीद, जानें क्या है एलओसी विवाद

 

National News inextlive from India News Desk