यहां से हुई शुरुआत

ये महिला एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन में काम करती है। 26 साल की इस महिला का नाम है केलिया रीड। इनकी इस कहानी की शुरुआत हुई इनके ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के साथ। ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद केलिया और उनके बॉस रॉबर्ट पेज के बीच करीबियां बढ़ने लगीं। थोड़ा समय गुजरा और दोनों के साथ की निजी तस्वीरें साझा होने लगीं। थोड़ा समय और बीता तो महिला की नौकरी चली गई।

ठान लिया बदला लेने के बारे में

अब यहां सबकुछ बिगड़ता देख केलिया को कुछ नहीं सूझा तो इन्होंने रॉबर्ट से बदला लेने की ठान ली। ऐसे में इन्होंने उनकी अंतरंग तस्वीरों को एक मोबाइल टूल कंपनी के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। बता दें ये काम उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वो ये जानती थीं कि उस फेसबुक पेज को बॉस की पत्नी चलाती हैं। पूरा मामला कोर्ट में पहुंचने पर केलिया ने इस बात को सबके सामने स्वीकार किया कि पेज की बिना पूरी जानकारी के उसने बॉस की प्राइवेट फोटो उनकी पत्नी को भेजी। सिर्फ यही नहीं उन्होंने पेज के साथियों को भी उसमें टैग कर दिया था।

बॉस से बदला लेने के लिए उनकी बीवी को फेसबुक पेज पर भेज दिया ये क्‍या...

केलिया ने बताया

यहां केलिया ने बताया कि उनके और रॉबर्ट के बीच कोई रिश्ता नहीं था। उनका कहना है कि उन्होंने तो सिर्फ रोने के लिए उनके कंधे का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने उसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह भी अपने तरफ से उनको रोक नहीं पाईं क्योंकि वह उनके बॉस थे। इसके बाद 4 अक्टूबर आया। ये वो दिन था केलिया को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके लिए भी उन्होंने सारा दोष रॉबर्ट के सिर मढ़ा।

पढ़ें इसे भी : पति का एमएमएस शूट करके वायरल कर दिया

ये वो वक्त था जब...

केलिया का कहना था कि वह उस समय बहुत परेशान थीं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। ऐसे में उनको सिर्फ एक ही रास्ता दिखाई दिया। जॉब से निकाले जाने के बाद उन्होंने 5 अक्टूबर को रॉबर्ट की पत्नी के फेसबुक पर उनकी फोटो को पोस्ट कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि वो उनकी पत्नी को साबित करना चाहती कि उन दोनों के बीच में क्या चल रहा है।

पढें इसे भी : यहां फेरों के समय दूल्हा दुल्हन के साथ करता है ये काम

प्रॉसिक्यूटर ने बताया

केलिया के बारे में प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि इसी साल मार्च में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गई थीं। ये वो समय था जब केलिया टूट गई थीं। ऐसे समय में रॉबर्ट ने उनको सहारा दिया। दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगीं। इसी बीच शुरू हो गया सिलसिला व्हॉट्सऐप और फ्लर्टिंग का। अभी मामला थोड़ा और आगे बढ़ पाया था कि केलिया की नौकरी चली गई। नौकरी जाने के बाद 5 अक्टूबर को बॉस के फोटो को उन्होंने उनकी पत्नी की कंपनी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया।

ऐसी मिली सजा

फेसबुक पर उनकी तस्वीरों को करीब 4000 लोगों ने देखा। केलिया यहीं नहीं थमीं। उन्होंने फेसबुक पर फोटो को डालने के साथ ही साथ पेज के साथियों को भी उसमें टैग कर दिया था। फिलहाल इस पूरे मामले में कोर्ट ने केलिया को दो साल की सजा सुनाई। इसके बावजूद उनको 6 महीने का कंडीशन डिस्चार्ज मिला। इसके साथ ही उनको 20 पाउंड का सरचार्ज फीस भी देने के लिए कहा गया।

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk