लंदन (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस तेजी से अपने रूप में परिवर्तन कर रहा है। हाल ही में यूरोप और मलेशिया में इसके बारे में पता चला है कि नया रूप ज्यादा संक्रामक है। संक्रामक रोगों के एक डाॅक्टर ने बताया जा रहा है कि भले ही यह ज्यादा संक्रामक है लेकिन यह कम खतरनाक है। रजिस्ट्रेशन रिकाॅर्ड के मुताबिक, केनसाइनो बायोलाॅजिक्स इंक ने रूस में कोविड-19 वैक्सीन का अंतिम ट्रायल शुरू किया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, चीन के वैक्सीन विशेषज्ञ ने बीजिंग से कोविड-19 वैक्सीन का पेटेंट हासिल कर लिया है।
20-40 साल वालों से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण
वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण और मौत की रिपोर्ट कर रहे हैं। इस वायरस से सबसे पहले संक्रमण की रिपोर्ट चीन ने दिसंबर 2019 में की थी। तभी से दुनिया में इस वायरस से संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धीरे-धीरे इसने तकरीबन दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में ले लिया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के पश्चिमी प्रशांत रीजनल डाइरेक्टर ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण 20 से 40 साल की उम्र वाले लोगों द्वारा तेजी से फैल रहा है। ऐसे लोगों काे अपने संक्रममित होने का पता भी नहीं चल पाता है।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 170575 5460787
ब्राजील 108536 3359570
भारत 50921 2647664
रूस 15740 927745
दक्षिण अफ्रीका 11982 589886
पेरू 26281 535946
मेक्सिको 57003 525733
कोलंबिया 15372 479892
चिली 10513 387501
स्पेन 28646 376936
यूके 41369 349769
ईरान 19804 345450
सऊदी अरब 3436 299914
अर्जेंटीना 5709 299126
पाकिस्तान 6175 289215
बांग्लादेश 3694 279144
इटली 35400 254235
फ्रांस 30429 253687
तुर्की 5996 250542
जर्मनी 9200 224155
इराक 5954 180133
फिलिपींस 2681 164474
इंडोनेशिया 6207 141370
कनाडा 9032 122873
कतर 193 115368
कजाकिस्तान 1269 103033
इक्वाडोर 6083 101751
बोल्विया 4058 100344
मिस्र 5160 96475
इजराइल 692 93464
उक्रेन 2089 92820
डोमिनिकन रिपब्लिक 1481 86737
स्वीडन 5787 85045
चीन 4634 84849
ओमान 588 83226
पनामा 1788 82543
बेल्जियम 9939 78323
कुवैत 502 76827
रोमानिया 3029 71194
बेलारूस 613 69589
संयुक्त अरब अमीरात 364 64541
नीदरलैंड्स 6167 62977
ग्वाटेमाला 2389 62944
जापान 1131 57569
पोलैंड 1885 57279
सिंगापुर 27 55838
पुर्तगाल 1779 54234
होंडुरास 1575 50502
नाइजीरिया 975 49068
बहरीन 170 46662

International News inextlive from World News Desk