कानपुर। दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे जैसी ऑल टाइम हिट और कई दूसरी कामयाब फिल्में साथ करने वाले बॉलीवुड के सबसे फेवरेट सितारे हैं काजोल और शाहरुख खान। दोनों की स्क्रीन पर कमेस्ट्री के लाखों दीवाने हैं। इन के इसी तालमेल को देख कर अक्सर ऐसा लगता कि ये दोनों हमेशा साथ रहें।  ऐसे में जब काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को कोई भी सवाल पूछने का मौका दिया तो एक ने पूछ ही लिया कि अगर अजय देवगन उनकी जिंदगी में ना आते तो क्या वे शाहरुख से शादी करतीं। इस पर काजोल ने चौंकाने वाला जवाब दिया।

अजय से ना मिलतीं तो क्या शाहरुख से शादी करती काजोल!

नहीं किया प्रपोज
दरसल  काजोल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी जिसमें ऑफर किया कि उनके फैन उनसे कुछ भी सवाल पूछ सकते हैं, वो उन सवालों के जवाब देंगी। इसके बाद फैंस ने एक के बाद एक सवाल दागने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक फैन ने काजोल से पूछा कि क्या अगर वो अपने पति अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो वो शाहरुख से शादी कर लेतीं। इसके जवाब में काजोल ने लिखा, 'क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?' जवाब खासा हैरान करने वाला था।

अजय से ना मिलतीं तो क्या शाहरुख से शादी करती काजोल!

क्या था प्रपोजल का इंतजार
हांलाकि इसके अलावा भी काजोल से कई और सवाल पूछे गए जिनके जवाब में उन्होंने जहां अपने हसबेंड को पसंदीदा शख्स बताया और फ्यूचर में शाहरुख के साथ फिल्म करने के सवाल का जवाब किंग खान से ही पूछने के लिए कहा।

अजय से ना मिलतीं तो क्या शाहरुख से शादी करती काजोल!

उन्होंने शाहरुख को फ्रेंड फॉर लाइफ भी बताया, पर इसके बाद भी ये ख्याल आता है कि क्या काजोल को इंतजार था कि शाहरुख उन्हे प्रपोज करते। वैसे उनका कहना है कि फिलहाल वो अपनी लाइफ से बेहद खुश हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk