धरती पर ही बदल जाता है गुरुत्वाकर्षण का नियम
अमेरिका के नेवादा और अमेजन शहर के बीच कालेरॉडो नदी पर बना हूवर डैम एक ऐसी जगह है जहां प्रकृति का ये नियम काम नहीं करता कि कोई भी चीज फेंकने पर नीचे गिरेगी। इस डैम पर खड़े होकर आप कोई चीज फेंकेंगे तो वापस ऊपर आ जाती है। इसका एक नमूना आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्य
हूवर डैम का निर्माण साल 1936  में किया गया था, तभी से लोग हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसे हो जाता है कि पानी की बोतल से पानी नीचे गिराने पर वो नीचे ना जाकर ऊपर की ओर उड़ता है। आखिरकार वैज्ञानिकों ने इसका रहस्य सुलझा ही दिया। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां गुरुत्वाकर्षण के नियम की अवहेलना नहीं हो रही, क्योंकि पानी अंतत नीचे ही आता है। बल्कि इसका कारण हैं तेज हवाये। दरसल करीब 221.4 मीटर ऊंचा और 379 मीटर लंबा ये बांध धनुष के शेप में बना हुआ है। इसी आकार के चलते हवा तेज रफ्तार से नीचे से ऊपर की ओर बहती है। इस हवा के संपर्क में आने वाली हर चीज आकाश की ओर जाने लगती है। यही कारण है कि यहां कुछ दूर तक जीरो ग्रैविटी का आभास होता है।

 

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk