RANCHI: सोमवार की शाम एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में ख्0 वर्षीया युवती की गला रेत दी। इसके बाद उसकी मां को फोन कर बताया कि अपनी बेटी की लाश ले जाओ। जब लड़की की मां ने पूछा कि तुम कहां हो, तो वह बोला की बड़ा तालाब के पास। इसके बाद पता चला कि लड़की को रिम्स लाया गया है, वहां पहुंचने पर लड़की की मां ने देखा कि उसकी बेटी का गला काटा गया है। उस वक्त लड़का भी वहीं मौजूद था। जब लड़की की मां ने कहा की लड़के ने ही उसकी बेटी का गला काटा है, तो वह रिम्स के तीसरे तल्ले से कूद गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बरियातू पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। युवक का नाम अमित कुमार श्रीवास्तव था, जो पुंदाग का रहनेवाला है। उसका बड़ा भाई बीएसएफ के मेरू कैंप में काम करता है। मामले की छानबीन पिठोरिया पुलिस भी कर रही है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, व‌र्द्धवान कंपाउंड की एक लड़की से लड़का एकतरफा प्यार करता था। सोमवार को लड़का लड़की को फोन कर बुलाया और दोनों कार पर सवार होकर पिठोरिया गए। वहां लड़के ने कार में ही लड़की से कुछ गलत करने की कोशिश की, जिसे लोगों ने देख लिया और उसे टोका। वहीं, लड़की ने भी विरोध किया, तो उसने उसका गला काट दिया। इसके बाद लड़की को जख्मी हालत में लेकर सेवा सदन पहुंचा और उसकी मां को फोन किया। इधर, सेवा सदन से लड़की को रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में लड़की की स्थिति नाजुक बनी हुई है।