भदोही (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक बड़ा हादसा हो गया है। भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सोमवार को बताया कि यहां रविवार को रात करीब नौ बजे एक दुर्गा पूजा पंडाल में आरती हो रही थी। इस दाैरान वहां पर आग लग गई। ऐसे में आग की चपेट में आने से एक12 साल के लड़के, 10 साल के लड़के और 45 साल की एक महिला समेत अब तक 5 लोगों की माैत हो गई है। इसके अलावा 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार हो रहा है।
Durga Puja pandal fire in Uttar Pradesh's Bhadohi: Death toll rises to 5
Read @ANI Story | https://t.co/ywzRECNHtO#Durgapuja2022 #Bhadohi #DurgaPandalFire #UP pic.twitter.com/1Ep5UPAH2N— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2022
घटना के समय पंडाल में लगभग 150 लोग मौजूद
डीएम गौरांग राठी ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से हुई है, आगे की जांच जारी है। कहा जा रहा है कि जब आग लगी तब दुर्गा पूजा आरती के दौरान लगभग 150 लोग मौजूद थे।करीब 52 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 30-40 फीसदी जले लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और हर मरीज की हालत स्थिर है।#WATCH #Varanasi : भदोही जिले के औराई स्थित पूजा पंडाल में रविवार की रात लगी आग। दो की मौत, 60 झुलसे। पीड़ितों को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाकर BHU बर्न सेंटर पहुंचाया गया। pic.twitter.com/SssYzJWnzd
— inextlive (@inextlive) October 2, 2022
National News inextlive from India News Desk