ग डॉक्यूमेंट्री Yoga Inc
अमेरिका में 2007 में जानॅ फिल्प ने एक योग ड्रॉक्यूमेंटी फिल्म का निर्माण किया। इस योग डाक्यूमेंट्री में इन्होंने कई सारे सवालों का हल दिखाया है।योग से हम क्या चाहते हैं। योग को जब जीवन में शामिल किया जाता है तो उससे जीवन में क्या क्या बदलाव आते हैं। क्या योग आज एक बड़े बिजनेस की तरह हो गया है। आखिर योग से लोग सब कुछ जानकर भी क्यों दूर रहते हैं। ऐसे ही एक नहीं कई सवालों को जोड़कर उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री का निमार्ण किया है।डॉक्यूमेंट्री करीब 58 मिनट की है। लोगो के बीच यह काफी पसद की गई।


योग डाक्यूमेंट्री Why we breathe

इसके अलावा यूएस में बनी यह दूसरी योग डाक्यूमेंट्री भी लोगों के बीच काफी चर्चित रही। यह योग डॉक्ूयमेंट्री हम सांस क्यों लेते हैं। इस विष्ाय पर आधारित रही। आप योग क्यों करते है यह इसका मुख्य आधर रहा। इसके अलावा इसमें यह भी सवाल उठए गए है कि हम योग से प्यार क्यों करते हैं। इसके अलावा यह योग डाक्यूमेंट्री सकारात्म सोच और एक सही जीवन की ओर बढने के लिए इंडीकेट करती है। इसके साथ ही इस योग डाक्यूमेंट्री से आप अपने जीवन को बहुत खूबसूरत ढ़ग से सही दिशा में ले जा सकते हैं।


योग डाक्यूमेंट्री In Enlighten Up!
इस योग डाक्यूमेंट्री से फिल्म निर्माता ने इस बात को बहुत ही खूबसूरत ढंग से उठाया है कि आखिर यो्ग से जीवन का सार क्या है। लोग योग के जरिए क्या तलाशना चाहते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे इस योग को कब तक तलाशेंगे और उनकी तलाश कब पूरी होगी। ऐसे एक नहीं कई सारे सवाल इस योग के जरिए उठाए गए हैं।

योग डाक्यूमेंट्री Yoga Woman
महिलाओं को हमेशा एक शक्ित के रूप में मानते हैं। ऐसे में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से योग और महिलाओं का रिश्ता काफी पुराना है। ऐसे में इस योग वूमेन डाक्यूमेंट्री में बताया महिलाओं के योग करने पर काफी जोर दिया। इसके अलावा इसके साथ ही इसमें यह भी दिखाया गया है कि महिलाओं को कब योग की दुनिया में आई। इसके अलावा इनकी प्रैक्टिस कैसी रही। ऐसे में साफ है कि यह फिल्म योग को लेकर महिलाओं के अनुभवों पर आधारित हैं।



योग डाक्यूमेंट्री Yoga Is
जानी मानी अमेरिकी फिल्म मेकर और जर्नलिस्ट सुजान ब्रायंट ने योग है नाम की इस योग डाक्यूमेंट्री तैयार की है। इसमें इन्होंने चिकित्सा और योग के आधार पर अपनी उपचार की तलाश दिखाई।सुजान ब्रायंट की मां की मौत एक टर्मिनल कैंसर से हो गई थी। ऐसे में यह फिल्म उनकी आत्मा को काफी सुकून देती हैं।यह योग डॉक्यूमेंट्री में वह कई सारे तथ्यों को उजागर करती है जिसकी आज लोगों को जरूरत है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk