आतंकियों के निशाने पर फ्रांस
बीते कुछ समय से फ्रांस आतंकियों का निशाना बना हुआ है। बीते दिनों में वहां कई ऐसे प्रयास हुए जिसमें आतंकी लोगों की जान लेने पर उतर आए थे। ऐसा ही एक हादसा वहां की मैग्जीन शार्ली अब्दो पर भी हुआ था जिसमें मैग्जीन के एडीटर और सीनियर काटूर्निस्ट सहित कई लोगों की मौत भी हो गयी थी। अब फिर से शुक्रवार को एक हाईस्पीड ट्रेन में गोलीबारी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार वारदात के वक्त ट्रेन एमस्टरडम से पेरिस की ओर जा रही थी। पता चला है कि इससे पहले की गोली चलाने वाला शख्स अपने अत्याधुनिक स्वचालित हथियार से और ज्यादा घातक हमला कर पाता ट्रेन में सफर कर रहे दो अमेरिकी नागरिकों ने उसे काबू कर लिया।

सैनिक थे अमेरिकी यात्री
ये भी पता चला है की गोलीबारी करने वाले शख्स को काबू में करने वाले दोनों अमेरिकी नागरिक सैनिक थे लेकिन उनकी पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है। बात की जानकारी अमेरिका को दे दी गयी है और वो भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। पर ये सच है कि अमेरिकी सिपाहियों की बहादुरी की वजह से हमलावर अपना स्वचालित हथियार इस्तेमाल नहीं कर सका और एक बड़ा जानलेवा हमला टल गया। बाद में हमलावर को फ्रांस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।   

एक घायल की हालत गंभीर, हमलावर की पहचान स्पष्ट नहीं
फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पीयरे हेनरी ब्रैंडेट ने बताया कि ट्रेन के उत्तरी फ्रांस स्थित एरास स्टेशन पर रुकने के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले का कारण अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल किसी आतंकी वारदात के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। शक जताया जा रहा है कि हमलावर कोई मोरोक्न शख्स है पर ये अभी स्पष्ट नहीं है। ट्रेन प्रशासन के अनुसार अब यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि घायलों में एक की हालत गंभीर है।


Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk