डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Aries Yearly Horoscope 2023 - Mesh Varshik Rashifal 2023: मेष राशि: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो आ): Aries Horoscope January 2023 in Hindi: जनवरी महीने में अभी इस राशि पर राहु-केतु का प्रभाव बना रहेगा। ऐसी स्थिति में थोड़ा इस माह इस राशि वालों को सावधानी बनायें रखनी होगी। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाना होगा। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यद्यपि राहु केतु अचानक धनागम कराने में भी अहम भूमिका निभाते है जिससे जातक को राहत मिल सकती है। इस माह जातक कभी-कभी अधिक धन लाभ के कारण स्थितियों को पटरी पर करने में सफल हो सकता है। घर परिवार में भी अनुकूल वातावरण बनेगा। आमोद-प्रमोद का अवसर बढ़ेगा। मनोरंजन के साधन बढ़ेगें लेकिन इस माह थोड़ा विरोधियों से भी सावधान रहें जो कि जातक के हर कार्यों में व्यवधान खड़ा कर सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस माह स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। सर्दी-जुकाम एवं ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी बनायें रखें। अधिक उम्र वाले विशेष सावधानी बनायें ऱखें। शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी जातक को परेशान कर सकती है। खिलाड़ियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कभी थोड़ी बहुत सफलतायें मिल सकती है।कभी-कभी पराजय का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायियों के लिए भी यह माह मिलाजुला रहेगा। यदि सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायेगें तो लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है लेकिन बिना सोचे समझे यदि जातक जोखिम उठायेगा तो बड़ी हानि का योग बन सकता है। इस राशि वालों को निरन्तर क्रियाशील बने रहने के लिए और कार्यों में व्यवधान एवं परेशानियाँ न आये इसके लिए राहु से संबंधित काली वस्तुओं का दान बुधवार को करने से राहत मिल सकती है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Aries Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों के कई महत्वपूर्ण एवं बड़े कार्य बनेगें। अचानक किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कष्ट से मुक्ति मिलने से जातक राहत महसूस करेगा। विभिन्न प्रकार के संसाधनों की वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। नई-नई योजनाओं को बनाने में जातक का मन लग सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। जातक का मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। लोगों से मिलना-जुलना और अपने कार्यों को गति देना आदि कार्यों से जातक को लाभ मिल सकता है लेकिन अभी राहु की स्थिति बनी रहेगी जिससे जातक को बीच-बीच में विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने पर तनाव महसूस कर सकता है। घर परिवार की योजनाओं को विस्तार देने के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है पुलिस सेना या खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। कभी-कभी विपरीत परिस्थितियाँ आ सकती है। लेकिन जातक उससे निपटने में सफल हो सकता है। शनि की चढ़ती साढ़े-साती का प्रभाव बनेगा। जिससे कभी-कभी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि या किसी कार्य के न बनने का भयअनावश्यक रुप से जातक को तनाव दे सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Mesh Varshik Rashifal 2023 Yearly Horoscope Aries Yearly Rashifal 2023 in Hindi

Aries Horoscope March 2023 in Hindi: मेष राशि वालों के लिए यह माह अधिक अनुकूल रहेगा। शुक्र की उपस्थिति के कारम घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। सुख एवं शांति की वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने कार्यों को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है लेकिन सावधानी बनायें रखें। भावनावश अधिक खर्च होने का भी योग बन सकता है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण जातक पर आरोप प्रत्यारोप लग सकते है जिससे जातक को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए विशेष सावधानी बनायें रखना होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से जातक को राहत मिल सकती है और जातक के जीवन में आई कठिनाईयों को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने से व्यवधानों में कमी आ सकती है और जातक के कार्यों में सफलता मिल सकती है।

Aries Horoscope April 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल अवसर मिल सकता है। सूर्य एवं बुध की उपस्थिति के कारण जातक के कार्यों में सुगमता आयेगी। जो लम्बे समय से ठहराव बना था वह दूर होगा। लोगों का सहयोग मिल सकता है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक को कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़े पद पर प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी इस राशि वालों का समय भी बहुत अनुकूल है। जातक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो आर्थिक स्थितियाँ अधिक मजबूत हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से जातक के लिए सप्ताह अनुकूल होने के कारण बाजार एवं शेयर मार्कट में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Aries Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। साथियों एवं सगे संबंधियों निरन्तर सहयोग जातक को मिल सकता है। जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। बड़ा उद्योग या अपने कार्य-व्यापार को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घर परिवार में भी आपसी सहयोग निरन्तर बना रह सकता है लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण कभी-कभी किसी बात या किसी कार्य को लेकर जातक दबाव में आ सकता है। जिससे जातक को मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखने की आवश्यकता है। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलाजुला रहेगा। कभी ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक प्रसन्नचित होगा। कभी-कभी ईष्ट मित्रों की उदासीनता से जातक तनाव में आ सकता है। सब मिला-जुलाकर यह सप्ताह थोड़ा व्यवधानों के साथ या परेशानियों के साथ जातक के लिए उन्नतिशील स्थितियाँ बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यापारियों के लिए माह अनुकूल होने के कारण आयात-निर्यात से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इसके अतिरिक्त बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर ब़ड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से विघ्न बाधाओं में कमी आयेगी और जातक राहत महसूस कर सकता है।

Aries Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ गुरु की उपस्थिति के कारण जातक के हर कार्यों में गतिशीलता आयेगी और जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन राहु के कारण जातक के कुछ बने बनायें कार्य बिगड़ सकते है या उन कार्यों में थोड़ी शिथिलता या व्यवधान की स्थिति बन सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाने का भी योग बन सकता है। लम्बे समय से आ रही न्यायिक विसंगितयों को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बहुत अनुकूल है। जातक यदि कोई नई कार्ययोजना या कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहे तो यह माह अति अनुकूल है। खिलाड़ियों के लिए यह माह अनुकूल है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जातक को कोई बड़ी विजय मिल सकती है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। जातक अच्छे मकान एवं वाहन सुख प्राप्त करने में सफल हो सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी विषम परिस्थितियों का निपटारा होने से जातक राहत महसूस कर सकता है और अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है प़ढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजयश्री मिल सकती है। न्यायालय से संबंधित कार्यों में भी विजय का योग बन सकता है। इस माह राहु से संबंधित काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से जातक को राहत मिल सकती है और जातक अपनी विषम परिस्थितियों को अनुकूल करने में सफल हो सकता है।

Aries Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेन-देन के मामलों में थोड़ा सतर्कता से कार्य करना होगा। घर परिवार की बुनियादी चीजों में भी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। साझेदारी के कार्यों को करने से बचें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में भी सावधानी बनायें रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी अनावश्यक विवाद या तनाव पैदा कर सकते है। विरोधियों के अधिक सक्रिय होने से भय एवं डर का माहौल बन सकता है। सावधानी से कार्य करें सूझ-बूझ से ही निर्णय ले कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सक्रियता से उन परेशानियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। अचानक मान-सम्मान बढ़ सकता है। जिससे जातक का गौरव वापस हो सकता है। जिससे जातक थोड़ी राहत महसूस कर सकता है।घर परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार को सही दिशा देने का यह अनुकूल समय है। व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Aries Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह जातक अपनी कर्मठता एवं लग्न से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जीविका के नये साधन बन सकते है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है।छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक अपने कार्य दायित्व को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकर जातक भाग ले सकता है और कार्यों को अत्यधिक गति एवं ऊँचाई प्रदान कर सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहने से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। क्रियाशील बने रहें। परिस्थितियाँ जातक के अनुकूल बनेगीं। थोड़े से प्रयास से जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। ईष्ट मित्रों से निरन्तर सहयोगात्मक रुप से व्यवहार करें। थोड़ी-सी चालाकी या उदासीनता के कारण आपसी कार्यों में संदेह पैदा हो सकता है। जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों के पटरी पर न आने से जातक तनाव में आ सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करें। इस बीच कोई ऐसा महत्वपूर्ण कार्य संपन्न न होने से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। अत्यधिक खर्च एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच घूमने-फिरने से बचें कोई भी कार्य करें तो सावधानीपूर्वक करें। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Aries Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। कार्यों में सक्रियता का भाव बना रहेगा। जातक भी निरन्तर क्रियाशील बनने का प्रयास करेगा। दुनियाँ या देश के प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण स्थलों के देखने का अवसर जातक को मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में भी प्रगति होगी जातक की यह प्रगति व्यवहारिक रुप से जातक के लिए निरन्तर सक्रियता प्रदान करने वाली होगी।किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। जातक के कार्य-व्यापार में इस माह उन्नति का योग है। जातक के कार्य-व्यापार सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल हैष बाजार एवं शेयर मार्केट में लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। घर परिवार में सबका सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक क्रियाशील हो सकता है। न्यायालय आदि के कार्यों में विजय मिलने का योग है। या कोई ऐसा कार्यजो लम्बे समय से नहीं हो पा रहा है वह पूरा हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

Aries Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि खर्च की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है। इस माह जातक आय से अधिक खर्च कर सकता है। यद्यपि आवश्यक खर्च अधिक होगें। न चाहते हुए भी जातक को खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम एवं रागात्मक संबंध बढ़ सकते है। किसी का स्नेह पाने के लिए जातक अधिक भ्रमण एवं समय व्यय कर सकता है। जिससे जातक पर आर्थिक दबाव बन सकता है। अन्नतः जातक अपने कार्यों में सफल हो सकता है। चिंता से मुक्ति मिल सकती है। प्रेम संबंध में नया मोड़ आ सकता है। सरकारी या अर्धसरकारी क्षेत्रों में नौकरी करने वाले जातकों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए जातक को सक्रिय बने रहना होगा। अपने ईष्ट मित्रों से सहयोग बढ़ाना होगा नहीं तो शत्रु एवं विरोधी तनाव दे सकते है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकता है। सामाजिक सेवा में भी जातक का मन लग सकता है। राजनीति में रुचि बढ़ने के कारण जातक सामाजिक त्यौहारों में बढ़ चढ़कर भाग ले सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो थोड़ा संघर्ष के साथ बड़ी आय का योग बन सकता है।

Aries Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय संघर्षों के साथ सुधरने वाला समय है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने एवं उसे ऊँचाई पर पहुँचाने में जातक सफल हो सकता है।प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ सक्रियता बनी रहेगी लेकिन प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है जातक कुछ ऐसा सामाजिक कार्य करेगा जिससे उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का भी योग बन सकता है। इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। राजसी ठाठ जैसी परिस्थितियाँ बन सकती है। जिससे जातक मानसिक रुप से प्रसन्नचित हो सकता है यद्यपि बीच-बीच में थोड़ी बहुत अड़चने आ सकती है लेकिन सूझ-बूझ से जातक उन अड़चनो को दूर करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है।

Aries Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह व्यवसाय के क्षेत्र में जातक को विशेष उन्नति का योग है। व्यवसाय को विस्तार देने या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि का योग है। निरन्तर सक्रियता बनायें रखें और अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का प्रयास करें।इस माह जातक अपने कार्यों को पूरा होने पर प्रसन्नचित एवं आनन्दित हो सकता है। धन के बढ़ने से जातक की आर्थिक स्थितियाँ मजबूत हो सकती है। लम्बे समय से जिस कार्य की कल्पना जातक ने की थी उसके भी पूरा होने का इस माह अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न् हो सकता है। जातक के निरन्तर क्रियाशील बने रहने पर स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा इस माह मिल सकता है। व्यसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने पर स्थितियाँ जातक के पक्ष में अधिक आ सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk