डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Aries Yearly Horoscope 2024 Hindi- Mesh Varshik Rashifal 2024: मेष राशि : Aries Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह गुरु और मंगल की स्थिति अनुकूल रहेगी। जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा जातक के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक सूझ-बूझ से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। उपहार आदि मिल सकता है। गृहस्त जीवन में मंगलकारी स्थितियाँ बनेगीं। नौकरी में उन्नति का योग बन सकता है। व्यापार आदि में सफलता मिलेगी। महीने के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध ज्यादा उत्तम रहेगा। धन लाभ बात-चीत की कला से स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफलता मिल सकती है। संतान सुख का योग बन सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Aries Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह जमीन के खरीदने एवं बेचने से लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्रों में आये विघ्न बाधाओं को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी में उन्नति का योग बन सकता है या किसी महत्वपूर्ण स्थान में कार्य करने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार की स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी।नये मकान या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। सम्मान बढ़ेगा जातक को सामाजिक कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है। जातक का महत्व बढ़ सकता है। जमीन जायजात एवं निर्माण कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Aries Horoscope March 2024 in Hindi: गुरु भी इस राशि में अपनी स्थिति बनाये हुए है। मंगल शनि के घर में रहेगा लेकिन गुरु के प्रभाव के कारण इस माह इस राशि के जातक के कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष उन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक अपने परिश्रम से स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं साधने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। उन्नति एवं प्रमोशन के साथ-साथ आर्थिक स्थितियाँ भी मजबूत होगीं। जमीन जायजात के कार्यों में लगे लोगों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह माह उत्तम है पूँजी निवेश से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी कार्य में लगे जातकों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Aries Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह गुरु और सूर्य एक साथ इस राशि में विराजमान रहेगें जिससे जातक जहाँ सूझ-बूझ से कार्य करेगा वहीं सूर्य के कारण अपनी प्रशासनिक क्षमता से नये-नये निर्णय लेकर स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक पूरा करने का अवसर जातक को मिल सकता है। थोड़ा विरोधियों का दबाव बन सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सकारात्मक सोच से विरोधियों पर दबाव बनाने एवं कार्यों को गति देने में सफल हो सकता है। वाहन आदि का सुख मिल सकता है। दामपत्य जीवन में सुखमय स्थिति बन सकती है। कृषि कार्यों में प्रगति का योग है। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है। पूँजी निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है।

Aries Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह गुरु राशि परिवर्तन कर जायेगा। इस राशि में शुक्र एवं बुध विराजमान होगें। जिससे जातक के मन में अन्तरद्वंद की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद एवं तनाव से बचें।भागदौड़ की अधिकता से स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है लेकिन अत्यधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से जातक हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने में एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। माह के पूर्वार्ध में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में जातक को राहत मिल सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से आर्थिक स्थितियों को भी आगे बढ़ाने में खूब परिश्रम करने में सफल हो सकता है। निरर्थक वाद-विवाद की स्थितियाँ बन सकती है। कार्यों में भी रुकावट एवं व्यवधान का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी बनायें रखें।

Aries Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह मंगल अपने घर में आ जायेगा अव्यवस्थित कार्यों में अनुकूलता आने लगेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। राजसत्ता से भी सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक सुख एवं आपसी समन्यवय से विशेष उन्नति का योग बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में भी जातक का मन लगेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों को सिद्ध करने में जातक को सफलता मिल सकती है। न्यायालय से बड़ी विजय मिल सकती है। व्यवसायिक स्थितियाँ अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Aries Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक को खूब संघर्ष करना पड़ सकता है शनि की नीच दृष्टि के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन जातक अपने संघर्ष एवं परिश्रम से हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विरोधी भी थोड़ी सक्रिय रहेगें जो जातक को थोड़ा चुनौती दे सकते है लेकिन ईष्ट मित्रों के सहयोग से जातक को सफलता मिल सकती है। शैक्षिक जीवन में भी में उन्नति का योग बन सकता है। दामपत्य जीवन में आपसी सहयोग बनेगा। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है जमीन-जायजात के कार्यों में विवाद बढ़ सकता है लेकिन जातक का मनोबल बढ़ा रहेगा और जातक अपने परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। थोड़ी बहुत मानसिक तनाव की स्थितियाँ व्यवसायिक दृष्टि से संघर्ष के साथ लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

Aries Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों को समय मिलाजुला रहेगा। धन संबंधित कार्यों में वृद्धि का योग है लेकिन संघर्ष की स्थितियाँ बनी रह सकती है। घर परिवार की चिंता बढ़ सकती है वाहन कष्ट का भी योग है। छात्रों के लिए परिश्रम के साथ सफलता मिल सकती है। नौकरी में लगे जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों की साख में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में जातक की साख बढ़ सकती है। सहयोगियों के कारण जातक व्यवसाय आदि में उन्नति करने में सफल हो सकता है। संतान सुख का भी योग है यदि जातक को अधिक चुनौतियाँ महसूस हो तो शनिवार को गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Aries Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वाले जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि में विशेष उन्नति का योग बन सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्त्री के भाग्य से जातक अपनी स्थित मजबूत करने में सफल हो सकता है। घरेलू कार्यों में भी सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। नौकरी आदि में उन्नति का योग है। व्यवसाय में संघर्षों के साथ सफलता मिलने का योग बन सकता है। महीने के उत्तरार्ध में कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Aries Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वाले जातकों के कार्यों में थोड़ा व्यवधान आ सकता है लेकिन जातक अपनी वाणी की कुशलता से बिगड़े कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। संतान की चिंता थोड़ी बढ़ सकती है इसलिए संतान के प्रति सावधानी बनायें रखें। पढ़ाई-लिखाई के प्रति थोड़ी उदासीनता आ सकती है। नौकरी आदि के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियाँ बनी रहेगी। दामपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बना रहेगा। व्यवसायिक स्थितियाँ भी अनुकूल रहेगी जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ मजबूत हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Aries Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह जातक अपने परिश्रम से हर स्थितियों को साधने में सफल हो सकता है विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। कार्य-व्यापार में उन्नति का योग बन सकता है लेकिन संघर्ष एवं व्यवसायिक परेशानियाँ बनी रह सकती है जिससे कभी-कभी धन अवरुद्ध हो सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। विपरीत स्थितियों में भी जातक का मनोबल ऊँचा बना रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बन सकती है।बौद्धिक कार्यों में जातक को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। जातक यदि अपने आहार एवं दिनचर्या पर उचित ध्यान देगा तो स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है सूझ-बूझ के साथ पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ का योग बन सकता है।

Aries Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-व्यापार में थोड़ा व्यवधान या तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने और उसे अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े जातकों के शैक्षिक क्षेत्रों में थोड़ी चुनतियाँ बढ़ सकती है।इसलिए सावधानी बनायें रखें। विचारों में उग्रता के कारण लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति का योग है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। घूमने-फिरने एवं देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाय में सावधानी बनायें रखें नहीं तो व्यवसाय संबंधित चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शनिवार को काली वस्तुओं का दान गरीबों को करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk