डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Aquarius Yearly Horoscope 2024 Hindi- Kumbh Varshik Rashifal 2024: कुंभ राशि : Aquarius Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखे। स्वास्थ्य संबंधि लापरवाही जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। परिवारिक संबंधो में भी मत-भेद की समस्या बन सकती है। जातक विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल हो सकती है। संर्घष एवं परिश्रम से जातक अपने कार्यों को थोड़ा सकारात्मक गति दे सकता है। नौकरी आदि कि स्थिति लगभग अनुकूल रहेगी। नौकरी आदि में भी बड़े अधिकारीयों का सहयोग मिल सकता है। धन आगमन कि स्थिति बन सकती है। विशेष लोगो के संपर्क का लाभ जातक को मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ मिली-जुली रहेंगी । जातक को घुमने-फिरने का भी लाभ मिल सकता है। यात्रा का भी लाभ पाने में जातक सफल हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय दृष्टि से माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़ा लाभ मिल सकता है।

Aquarius Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह शनि की साढ़े-साती अपना प्रभाव बनाए रखेगी । जातक संघर्षो के साथ आगे बढ़ने में सफल होगा लेकिन शनि संर्घष बनाए रखेगा। इस माह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखे। आर्थिक स्थितियाँ थोड़ी चुनौतिपूर्ण हो सकती है इसलिए लेन-देन के मामलों में सावधानी बनाए रखे। इस माह हर क्षेत्रों में सावधानी बनाए रखे क्योकि कई ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इस माह थोड़ा संयमित व्यवहार बनाए रखना होगा नही तो विरोधी सक्रिय हो सकते है और जातक के लिए बड़ी चुनौती ख़ड़ी कर सकते है। जातक यदि ग्रहो को शान्त करने का उपाय करेगा तो चुनौतियाँ कम हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी जिससे व्यवसाय में अनुकूलता आनी शुरू हो जाएगी। इस माह यात्रा करने से बचे नही तो यात्रा में परेशानी या कठिनाई का सामना करने पड़ सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से माह चुनौतिपूर्ण है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। शनि का दान करने से शनि के साढ़े-साती का प्रभाव कम हो सकता है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Aquarius Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखे। मानसिक तनाव एवं रक्त विकार जैसी परेशानी का सामना करना प़ड़ सकता है। निरर्थक भाग-दौड़ एवं विरोधियों के सक्रिय रहने से जातक को तनाव मिल सकता है। नौकरी में भी चुनौतियाँ आ सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। घर परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी । इसलिए घरेलू सुख जातक को मिल सकता है। छात्रा के लिए समय अनुकूल है इसलिए छात्रों का मन पड़ाई-लिखाई में लग सकता है। महीने का अंत आते-आते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी कई विपरीत चुनौतियाँ दूर होने लगेंगी। निर्माण कार्यो में लगे जातको के लिए लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। सामाजिक कार्यो मे भी रूचि बढ़ सकती है जिससे जातक को लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में स्थिति थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगी। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। यदि व्यवसाय में पूंजी लगाना हो तो महीने के अंत में पूंजी निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Aquarius Horoscope April 2024 in Hindi: अभी शनि की साढ़े-साती का प्रभाव जातक पर बना हुआ है इसलिए सावधानी बनाए रखे। कभी भी कोई आकस्मिक घटना घट सकती है इस लिए सावधान रहे। दूर-दूर की यात्रा से बचे नही तो यात्रा कष्टकारक हो सकती है। महीने का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा लेकिन उत्तरार्ध थोड़ा अनुकूल रहेगा। उत्तरार्ध में स्थितियाँ अनुकूल बनेंगी। धीरे-धीरे समस्याओं का अंत होने लगेगा। इष्ट-मित्रों का सहयोग बढ़ सकता है। विषम परिस्थितियाँ धीरे-धीरे पटरी पर आने लगेंगी जिससे जातक को राहत मिलने लगेंगी। आर्थिक स्थितियाँ मजबूत होने लगंगी। जमीन-जायदाद के मामसों में उन्नति का योग बनने लगेगा। जातक अपने अंदर शक्ति का अनुभव करेगा और खूब परिश्रम करने का प्रयास कर सकता है। जिसमे जातक को सफतला मिल सकती है। उद्घोग धंधों में आयी चुनौतीयाँ धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता से बचे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से बाधाए दूर हो सकती है।

Aquarius Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण जातक खूब उन्नति करेगा । कोई बड़ा एवं स्थिर लाभ हो सकता है जिससे जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रगति का योग बन सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर दृष्टि से हर चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। अपनी बात-चीत की कला से जातक कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल हो सकती है। घरेलू सुख की स्थिति बन सकती है। गृहस्थ जीवन में आने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है। अच्छे लोगो के संपर्क से जातक का मन उत्साहिक हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पाने में जातक सक्रिय हो सकता है। संतान सुख की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा करने का भी योग है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Aquarius Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह विशेष उन्नति का योग बन सकता है। संताने अधिक उन्नति कर सकती है। कभी-कभी मन भटक सकता है। जिससे जातक का चरित्र प्रभावित हो सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखे। इस माह परिस्थितियाँ सुखद एवं उन्नतिशील बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। शरीर निरोग रहेगा। आर्थित स्थिति अधिक मजबूत हो सकती है। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। छात्रों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। बात-चीत से स्थितियाँ अनुकूल होंगी। जिससे जातक को राहत मिल सकती है.। वहन आदि का भी सुख जातक को मिल सकता है। नौकरी आदि में भी उन्नति का योग है प्रमोशन आदि का योग भी बन सकता है। ज्ञान-विज्ञान में भी रूचि बढ़ सकती है। यात्रा में भी सुखद अनुभूति होगी धर्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से समय अनुकूल होने के कारण जातक बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Aquarius Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक पर शनि का प्रभाव बना रहेगा। खाने-पीने में सावधानी बनाए रखे नही तो पेट से संबंधित परेशनियों का योग बन सकता है। इस माह स्वास्थ्य संबंधित अनेक तरह की परेशनियों का सामना करना पड सकता है । चुनौतियाँ अधिक हो तो शनि की शांति का उपाय करने से राहत मिल सकती है। शनि की यह अपनी राशि है इसलिए शनि जातक के लिए अधिक कष्ट कि स्थिति नही बनाएगा यदि ग्रह योग अनुकूल रहेगे तो जातक हर चुनौति को पूर्ण करने में सफल रहेगा। नौकरी आदि की दिशा में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन आदि की स्थिति बन सकती है। सामाजिक एवं राजनीतिज्ञ कार्यों में भी प्रगति का योग है। जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यापार आदि में उत्तम लाभ का योग है। बाजार में पूंजी लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल रहेगा किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का भी योग बै। शनि का भी दर्शन एवं दान करने से लाभ हो सकता है।

Aquarius Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह थोड़ा घरेलू परेशानियाँ बढ़ सकती है। कई तरह की चुनौतियाँ जातक को थोड़ा परेशान कर सकती है। अनावश्यक गृह-कलह के कारण घरेलू तनाव बढ़ सकती है। मान-हानि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा बनायें रखने जैसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवहारिक जीवन में थोड़ा संयम से काम लें उतावलेपन एवं घबराने से स्थितियाँ बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद ही कार्यों में प्रगति का योग बन सकता है। संतान पक्ष की चिंता बढ़ सकती है। धनागमन थोड़ा कठिनाई से हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। थोड़ी सतर्कता बनायें रखें, वहीं जरूरी कार्य करें जो अतिआवश्यक हो नहीं तो परेशानियाँ बढ़ सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी बचें नहीं तो परेशानी का योग बन सकता है। कार्य-व्यापार में सोच-समझकर जातक पूँजी निवेश करेगा तो थोड़ी लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण माह है इसलिए कोई नया कार्य प्रारम्भ करने के पहले उसकी पूर्ण तरह जाँच कर लें तभी उस कार्य को प्रारंभ करें।

Aquarius Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह जातक को थोड़ा सोच-समझकर खर्च करना होगा। नहीं तो आर्थिक स्थितियाँ बिगड़ सकती है। स्थान-परिवर्तन का भी योग है इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस माह स्वास्थ्य लगभग उत्तम रहेगा। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। आर्थिक व्यापार में प्रगतिशीलता बढ़ सकती है रहे लेकिन चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जमीन-जायदाद एवं कृषि के कार्यों में लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। विरोधियों पर दबाव बनाने में जातक सफल हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। सरकारी कार्यों में लगे लोगों को लाभ एवं सहयोग मिल सकता है। नौकरी-पेशा वालों को प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। साधु समागम या साधुओं की संगति का योग बन सकता है। जिससे पूजापाठ में मन लग सकता है। संतान-सुख का भी योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी प्रतियोगी परीक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सुंदरकांड का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Aquarius Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति में थोड़ा बाधा आ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। अनावश्यक लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। जिससे जातक के लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन सब मिलाजुलाकर देखा जाये तो शनि अपनी राशि पर उतना कुप्रभाव नहीं बना पायेगा यदि महादशा अच्छी होगीं तो जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की उन्नति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। एक से अधिक आय के श्रोत विकसित हो सकते है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। जातक कई चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कोई स्थाई कार्य धंधा करने मे जातक सफल हो सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। उद्योग-धंधो में लगे जातकों के लिए भी यह माह अनुकूल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह लगभग अनुकूल है। इसलिए पूँजी निवेश करने पर जातक को लाभ मिल सकता है।

Aquarius Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगी। पदोन्नति का योग बन सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है लेकिन वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। अनावश्यक उलझनों से बचें छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें नहीं तो अनावश्यक तनाव एवं विवाद से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य लगभग अनुकूल रहेगा लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। आर्थिक दृष्टि यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार की स्थिति समझकर पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में जातक को सफलता मिल सकती है। संतान सुख का योग बन सकता है या संतानें उन्नति कर सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में भी मजबूती बनी रहेगी। व्यापार आदि में उन्नति का योग बन सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। शोध आदि कार्यों में विशेष रुचि बढ़ सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलानेसे स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकता है।

Aquarius Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह पूर्वार्ध मे थोड़ी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन माह के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ कम हो सकती है जिससे जातक को राहत मिल सकती है। व्यवसाय आदि के कार्यों में लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। माह के प्रथम चरण में अनेक तरह की परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते है। जिससे जातक प्रभावित हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। बिगड़े कार्य धीरे-धीरे पटरी पर आने लगेगें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगेगी। यात्रा सुख जातक को मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ सकती है विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। संतानें भी उन्नति कर सकती है। शनि की साढ़े-साती के कारण जातक के जीनव में चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन शनि अपनी राशि का होने के कारण जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने वाला हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk