डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Pisces Yearly Horoscope 2024 Hindi- Meen Varshik Rashifal 2024: मीन राशि : Pisces Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह शनि की साढ़े-साती का प्रभाव जातक के सिर पर रहेगा। जिससे जातक को मानसिक तनाव, सिर में दर्द एवं उलझन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में अधिक खर्च एवं अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है संतान सुख का एव संतान का सहयोग जातक को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने से विघ्न बाधायें थोड़ी कम हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में बनी चुनौतियाँ भी कम हो सकती है जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। नौकरी व्यापार में थोड़ी अनुकूलता आयेगी जिससे जातक राहत मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। रोग-शत्रु पर विजय पाने में जातक को सफलता मिल सकती है। महीने का उत्तरार्ध अधिक अनुकूल हो सकता है। सुखद-वातावरण की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में जातक को सफलता मिल सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो यह माह अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है।

Pisces Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह कार्यों में थोड़ी अरुचि बनी रह सकती है। मानसिक कष्ट एवं अनावश्यक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित चिंता भी जातक को परेशान कर सकती है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो आर्थिक स्थिति को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। दैनिक जीवन में नियमतता के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानी को कम करने में जातक सफल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी आदि में उत्साहजनक स्थितियाँ बन सकती है। जातक का मन कार्यों में रम सकता है। उद्योग-धंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक सौहार्द एवं प्रेम संबंध बने रहेगें। माह के उत्तरार्ध में थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती है। व्यय की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जनों से भी चुनौतियाँ मिल सकती है। ईष्ट-मित्र भी दूरी बना सकते है। दूरदराज की यात्रा करने से बचें नहीं अत्यधिक व्यय के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती है। शनिवार को काली वस्तुओ का दान करने से राहत मिल सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Pisces Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह मानसिक तनाव एवं घरेलू समस्याओं को लेकर जातक चिंतित हो सकता है इसलिए इस माह बहुत ही सोच-समझकर जातक को आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। पारिवारिक दायित्व का निर्वाहन करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। अत्यधिक परिश्रम के बाद कार्यों में सफलता मिल सकती है। ईष्ट-मित्रों के सहयोग से स्थितयों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी चिंता बढ़ सकती है सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से जातक का महत्व बढ़ सकता है। राजनीति में भी जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद एवं भूमि के कार्यों में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही पूँजीनिवेश करें। चुनौतियाँ यदि अधिक महसूस हो तो गरीबो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह पद प्रतिष्ठा में जातक की वृद्धि हो सकती है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। राहु के प्रभाव के कारण चोट-चपेट या वाहन दुर्घटना का योग बन सकता है। सावधानी बनायें रखें। पेट आदि में परेशानी का योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो कटुवाणी के कारण स्थितियाँ विषम हो सकती है। लाभप्रद स्थिति को बनायें रखने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना होगा। उद्योग-व्यापार में सूझ-बूझ से कार्य करने पर ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक यात्रा से बचें नहीं तो खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। जातक के कार्य-क्षेत्रों का विस्तार हो सकता है। विवादग्रस्त स्थितियों को कम करने के लिए जातक को सक्रिय बने रहने होगा यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो सृझ-बूझ से कार्य करने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। घर परिवार के कार्यों में प्रगति का योग बन सकता है। चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को विस्तार देगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी आदि के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी का योग बन सकता है लेकिन दूरदृष्टि से कार्य करने पर जातक सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी परेशानी का योग है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अपने कार्य को पटरी पर लाने में और सही दिशा देने में सफल हो सकता है। सहयोगियों के कारण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में उन्नति का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। घरेलू वातावरण अनुकूल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रभावी एवं विशिष्टजनों से संपर्क होने से जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में भी चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार में पूँजीनिवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकती है।

Pisces Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह जातक के कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। भाग्य भी जातक का साथ कम दे सकता है जिससे जातक के लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें स्वास्थ्य संबंधित कुछ न कुछ चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इस माह जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपने कार्य क्षेत्रों का विस्तार करने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों को भी अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने में सफल हो सकता है। वाद-विवाद एवं तर्क में जातक विरोधियों को परास्त कर सकता है और अपनी बात एवं तर्क से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनाने में सफल हो सकता है। कोई बिगड़ा हुआ कार्य भी अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। भाग्य संबंधित चुनौतियाँ महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा कम हो सकती है। नये पुराने लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। व्यापार आदि में लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

Pisces Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह जातक को कोई नया पद मिल सकता है। नौकरी आदि की दिशा में भी प्रगति का योग बन सकता है राहु की स्थिति इस राशि में बनी हुइ है जो जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। अचनाक चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है इसलिए वाहन सावधानिपूर्वक चलाए। धन संपति के मामले में वृद्धि का योग बन सकता है। आर्थिक मामलों में विकास हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशनियाँ दूर हो सकती है। शत्रुओ के कारण बनने वाली परेशनियोँ का अंत हो सकता है। नौकरी आदि के क्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। व्यापार आदि के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियाँ बनेंगी इसलिए पूंजीनिवेश की दृष्टि से भी यह माह अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में भी जातक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकता है। राजनीति से जुड़े जातको के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। जातक अपना महत्व बनाने में सफल हो सकता है। ईष्ट-मित्रों का सहयोग जातक को मिल सकता है। परिवारिक स्थितियाँ भी अनुकूल रहेंगी आपस में मेल बना रहेगा। यात्रा कि दृष्टि से भी यह माह अनुकूल है।

Pisces Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। थीड़ी सी लापरवाही जातक को कई बड़ी परेशानी में डाल सकती है। शनि की चढ़ती साढ़े साती जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा कर सकता है। हर तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने का जातक प्रयास कर सकता है लेकिन परेशनियाँ बनी रह सकती है। साहस एवं पराक्रम से जातक उत्साहिक बना रहेगा। नए-नए लोगों से संपर्क होने से उत्साहजनिक स्थितियाँ बन सकती है। जातक के रहन-सहन में भी बदलाव का योग बन सकता है। दामपत्य-जीवन में अनुकूल परिस्थितियाँ आ सकती है। आपसी लगाव बढ़ सकता है। घरेलू कार्यों में जातक का मन लग सकता है। नौकरी एवं व्यवसाय की भी स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी इसलिए हर क्षेत्रों में उन्नति का योग बन सकता है। कभी-कभी कार्यों में अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ने से जातक का मन चिंतित हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यो मे भी अनुकूलता बनी रहेगी इन क्षेत्रों में भी उन्नति का योग बन सकता है।

Pisces Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह थोड़ी सावधानी बनाए रखे। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना हुआ है। सिर मे दर्द या सिर में चोट लगने का योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखें। इस माह अनावश्यक मानसिक उलझनों से जातक गुजर सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। इसलिए पौष्टिक भोजन लेने का प्रयास करे। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे सामाजिक, राजनीतिक कार्यों में प्रगति का योग बन सकता है। जातक कई तरह की चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। वाहन, मकान या अच्छे वस्त्र,आभूषण का लाभ जातक को मिल सकता है। कई तरह की चुनौतियों को भी जातक कम करने में सफल हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है।एक-दूसरे को समझने में संशय दूर हो सकता है। व्यवसाय में भी अनुकूल स्थितियाँ बनेंगी। आर्थिक संकट भी दूर हो सकता है। घर-परिवार के कार्यों मे भी जातक का मन लग सकता है। अच्छे एवं पूराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शनि के साढ़े-साती के कारण यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकाण्ड का पाठ करने से स्थिति अनुकूल होंगी।

Pisces Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह परिस्थितियाँ थोडी सामान्यें रहेंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में सीमित लाभ का योग बन सकता है। अचानक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण ना होने से जातक का मन उदासीन हो सकता है इसलिए चुनौतियाँ बढ़ सकती है। परिवारिकजनों में भी अपसी मत-भेद के कारण जातक के कार्यों में बाधाए आ सकती है। दूर-दृष्टि से काम लेने पर स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो सकती है। इस माह अधिक परिश्रम के बाद ही कोई बड़ी सफलता मिल सकता है। कार्यो योजनाओ के विस्तार करने से कई अनुकूल परिस्थितियाँ चुनौतियों के साथ पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों मे भी अनेक तरह की कार्यो योजनाएँ जातक के लिए चुनौति खड़ी कर सकती है। व्यापार आदि में अधिक परिश्रम और प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है। नकारात्मक प्रभाव के कारण मानसिक चिंता बढ़ सकती है। गुप्त प्रतिस्पर्धी या शत्रुओं से सावधानी बनाए रखे नही तो वो जातक को अधिक परेशान कर सकते है। यात्रा आदि करने से बचें।

Pisces Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह व्यवसाय आदि में चुनौतियाँ बढ़ सकती है जिससे कार्यों के प्रति उदासीनता का भाव बन सकता है। साढ़े-साती का प्रभाव भी बहुत दिनों तक बना रहेगा इसलिए सावधानी बनाए रखें। जातक यदि कोई नया कार्य करना चाहे तो उसमे सफलता मिल सकती है। घर परिवार के दायित्व को निभाने में कठिनाई आ सकती है। मानसिक एवं शारीरिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। राजकीय कार्यों में भी बहुत अनुकूल स्थितियाँ ना होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। मित्रों का भी सहयोग जातक को कम मिल सकता है जिससे जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है।रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है किसी प्रतियोगि परिक्षा में बड़ा लाभ मिल सकता है। कई कार्यों योजनाओ में विस्तार मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह चुनौतिपूर्ण है यदि सोच-समझकर जातक बाजार में पूँजी निवेश करेगा तो ही लाभ हो सकता है। चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजो को काली वस्तु दान करने से राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह जातक के कार्यो में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है जिससे भाग्य उदय में थोड़ी परेशानी आ सकती है। साढ़े-साती का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखें। राहु,केतु भी इस राशि पर दबाव बनाए हुए है इसलिए वाहन आदि सावधानी से चलाए नहीं तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है।इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। उत्त्तम खान-पान की व्यवस्था से स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ कम हो सकती है।मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जातक आर्थिक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। क्रोध आदि से बचने का प्रयास करे।जातक अपनी सूझ-बूझ कई महत्वूपूर्ण कार्यों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है।जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। कई तरह की सकारात्मक स्थितियों में वृद्धि हो सकती है। घर परिवार की भी स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी जिससे जातक को राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थितियाँ भी पटरी पर आने लगेंगी। यात्रा का योग बन सकता है। देश-विदेश घूमने का अवसर मिल सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk