डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Capricorn Yearly Horoscope 2024 Hindi- Makar Varshik Rashifal 2024: मकर राशि : Capricorn Horoscope January 2024 in Hindi: इस माह पूर्वार्ध में स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अभी रहेगा। उत्तरती साढ़ेशाती है। यह साढ़ेसाती जातक को आर्थिक रूप से संपन करेगी और जातक के सभी कार्यो को अनुकूल बनाने में सफलता दिला सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचे नही तो किसी बड़ी परेशनी का सामना करना बढ़ सकता है। अनावश्य भाग-दोड़ एवं खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। मानसिक एवं शरीरिक परेशनियाँ बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यो में विरोध एवं आलोचना से तनाव मिल सकता है।सामाजिक कार्यों में बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़े नही तो आलोचना का शिकार जातक हो सकता है। छात्रो के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं सक्रियता दिखाएगा तो परेशनियाँ थोड़ी कम हो सकती है। व्यवसाय में भी चुनौतियों के बाद राहत मिल सकती है। वहन सुख मिल सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजीनिवेश करने में सावधानी बनाए रखे।

Capricorn Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखे। शुगर एवं ब्लड-प्रेशर जैसी बीमारी का योग बन सकता है। पेट संबंधित परेशानी का योग है इसलिए सावधानी बनाए रखे। रोजी-रोजगार की दिशा में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्साहजनित कार्यो मे जातक की रूची बढ़ सकती है। मन में उग्रता एवं क्रुर भावना के प्रति लगाव बढ़ सकता है। निरर्थक बात-चीत से बचे। आर्थिक संतुलन बनाके चले नही तो आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों मे सक्रियता बढ़ सकती है। राजनीति आदि में जातक सक्रिय हो सकता है। छात्रों का भी समय अनुकूल है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। रोजी–रोजगार की दिशा में लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष उन्नति कर सकती है। आचानक बड़ी आय का योग बन सकता है। ज्ञान वृद्धि का योग है। कृषि कार्यों में प्रगति हो सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Capricorn Horoscope March 2024 in Hindi: इस माह सावधानी बनाए रखे। विरोधी सक्रिय हो सकते है। और जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है। इस लिए सावधानी बनाए रखे। अनवश्यक बात-चीत से बचे। कभी-कभी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है लेकिन उच्च का मंगल आप को सक्रिय बनाए रखेगा। जातक के व्यक्तित्व का विकास हो सकता है। मान-सम्मान में बृद्धि हो सकती है जिससे जातक की लोक-प्रियता बढ़ सकती है। राज्य-कार्य में सक्रिय भागीदारी से जातक को लाभ मिल सकता है। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में भी सफल होने का योग बनता है। ग्रह के परिवर्तन के कारण कभी-कभी मिश्रत प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन आवागमन अनुकूल रहेगा। उद्घोग धंधो में प्रगति हो सकती है। सामाजिक सुख जातक को मिल सकता है।

Capricorn Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह जातक को संतान आदि का सुख मिल सकता है। भाग्य में थोडी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते है। अनावश्यक भाग-दौड़ के कारण खर्च की अधिकता हो सकती है। यह माह मिला-जुला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखे नही तो बाच-चीत के कारण जातक को कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर द्यान बनाए रखे। स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी महसूस हो तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थितियाँ लगभग अनुकूल रहेगी। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस माह संघर्षो के साथ प्रगतिशीलता बनी रहेगी। बात-चीत में अनुकूलता आयेगी। व्यापार में उन्नति का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजीनिवेश करने से लाभ हो सकता है।

Capricorn Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह जातक जो भी कार्य-योजना बनाएगा, उसमे लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। भाई-बहन का सहयोग जातक को मिल सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान पर ध्यान बनाए रखने की अवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आय के अनेक साधन बन सकते है। सामाजिक कार्यो में वृद्धि हो सकती है। जमीन-जायदाद एवं कृषि के कार्यों में वृद्धि हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में भी प्रगति का योग है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी लगाने से लाभ मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के निचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Capricorn Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह वाहन या कोई अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। कार्यों में बाधा आ सकती है। सावधानी बनाए रखे। दांपत्य-जीवन में भी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। राजकीय कार्यों मे सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य लगभग अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थितियों को अनुकूल करने मे जातक सफल हो सकता है। कार्यों में आने वाली बाधों को दूर करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भी जातक बढ़-चढ़कर भूमिका निभा सकता है। संतान सुख का योग बन सकता है। प्रतियोगता के क्षेत्र में जातक को सफलता मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध मे थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। संतान से कष्ट मिल सकता है। कायों में अधिक खर्च बढ़ सकता है सावधानी बनाए रखें। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूंजीनिवेश करे।

Capricorn Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह थोड़ा व्यापार में अस्थिरता रहेगी इसलिए थोड़ा संभलकर चलना होगा। छात्रों के लिए अधिक परिश्रम करना होगा तभी अध्ययन के क्षेत्र में कुछ करने की स्थिति बन पायेगी। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जातक को कोचिंग आदि का भी सहारा लेना चाहिए नही तो शिक्षा में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। शनि की उतरती साढ़े-साती के प्रभाव के कारण प्रगतिशीलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में स्थितियाँ थोड़ी प्रगतिशील रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है नियमित व्यायाम आदि से जातक अपने को स्वस्थ्य महसूस करेगा। नौकरी पेशा में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। शुभ कार्यों में प्रगति हो सकती है। व्यापार आदि का लाभ जातक को मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ थोड़ी बदली हुई महसूस हो सकती है। कार्यों को नई दिशा देने में जातक को संघर्ष करना पड़ सका है। देश-विदेश की यात्रा का सुख जातक को मिल सकता है।

Capricorn Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह धार्मिक कार्यों में जातक की रुचि बढ़ सकती है और धार्मिक कार्यों में खर्च भी बढ़ सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवहारिक जीवन में जातक यदि सोच-समझकर कार्य करेगा। तो अपने को स्थापित करने में सफल हो सकता है।कोई भी कार्य अधिक परिश्रम के बाद ही पूर्ण हो सकता है। संतान की चिंता बढ़ सकती है। संतान के क्रियाकलापों को लेकर जातक का मन चिंतित हो सकता है। धन आगमन में थोड़ी कठिनाई आ सकती है जिससे जातक को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों के लिए यह माह मिलाजुला रहेगा। अधिक परिश्रम और प्रयास के बाद जातक को सफलता मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। जातक अपनी व्यवहार कुशलता से स्थितियों को अनुकूल बनाने में थोड़ा सफल हो सकता है। सतर्कता एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्य पटरी पर आ सकते है।

Capricorn Horoscope September 2024 in Hindi: जातक थोड़ा पैसे की कमी महसूस कर सकता है। व्यापार आदि में लगे जातकों को अधिक परिश्रम के बाद ही थोड़ी सफलता मिल सकती है। इस माह के पूर्वार्ध में स्थितियाँ थोड़ी मिली-जुली रहेगी। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता का योग बन सकता है। आर्थिक स्थितियाँ थोड़ी गतिशील हो सकती है। विरोधियों पर दबाव बन सकता है। मकान, भूमि एवं कृषि कार्यों में जातक की रुचि बढ़ सकती है। महीने के उत्तर्राध में स्थितियाँ थोड़ी अधिक अनुकूल होने लगेगी। राजसत्ता से सहयोग एवं सुख मिलने लगेगा जिससे चुनौतियाँ कम हो सकती है। साधु-संतों का सानिध्य मिल सकता है। संतान सुख का लाभ जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजीनिवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Capricorn Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह जातक के मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी या चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए समय लगभग अनकूल है। कार्य-योजनाओं का विस्तार एवं बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। यह माह उत्तम फलदायक सिद्ध हो सकता है। जातक का चौमुखी विकास हो सकता है। आरोग्य सुख का लाभ मिल सकता है. समसमायिक एंव सामाजिक कार्यों में जातक का मन लग सकता है। जातक के मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थितियाँ भी अनुकूल है। एक से अधिक स्रोतों से आय की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। पूजा पाठ या किसी धार्मिक कार्यों में जातक बढ़-चढकर भाग ले सकता है। स्थाई संसाधनों की वृद्धि हो सकती है। उद्योग धंधो में विशेष सफलता मिल सकती है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य करने का योग बन सकता है। परिवारजनों का प्रेम एवं सहयोग जातक को मिल सकता है।

Capricorn Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के सामने अनेक तरह की चुनौतियाँ आ सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना हो सकती है जिससे जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है परिवार में भी थोड़ा एक दूसरे को लेकर संशय या झगड़े की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का भी योग है। इस माह अनावश्यक तनाव एवं विवाद से बचें आर्थिक स्थितियों को संतुलित करने के लिए विशेष परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। संतान आदि की स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। संतानें जातक के कार्य-व्यापार में सहयोग प्रदान कर सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में थोड़ी कठिनाई के साथ अनुकूलता बनी रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ कम होने लेगेगी जिससे जातक को राहत मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल होने लगेगा। जिससे आर्थिक मजबूती बढ़ने लगेगी जिससे जातक राहत महसूस करने लगेगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने लगेगी जिससे विद्यार्थियों का मन उत्साहित होने लगेगा। नये ज्ञान एंव शोध के प्रति रुचि बढ़ने से जातक की लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती है। जातक कोई बड़ा लक्ष्य पाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है शनि का दर्शन एवं दान से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होने लगेगी।

Capricorn Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह व्यवसाय में थोड़ा संघर्षों के साथ लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। माह के पूर्वार्ध में चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन माह के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ कम होने लगेगी। जातक के कई कार्य पटरी पर आने लगेंगे। शनि की साढ़े-साती चुनौती बनायें रख सकती है जिससे जातक का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इस माह जातक के जीवन में आने वाली अनेक तरह की रुकावटें दूर होने लगेगी। सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। ईष्ट-मित्रों के सहयोग से जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। देश-विदेश भ्रमण करने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य इस राशि को प्रभावित करेगा। जिससे जातक अपनी गतिशीलता बनायें रखेगा। अपने मान-सम्मान की रक्षा करते हुए जातक क्रियाशील बना रहेगा। ज्ञानवृद्धि एवं शोध के कार्यों में जातक की रुचि बढ़ सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk